भारत-आयरलैंड सीरीज के बीच पसरा मातम, 14 शतक लगाने वाले दिग्गज बल्लेबाज का हुआ निधन

Published - 28 Jun 2026, 04:58 PM | Updated - 28 Jun 2026, 05:02 PM

07 02 2024 Cricket Player Death 23647937

भारत और आयरलैंड के बीच टी20 सीरीज खेली जा रही है, वहीं दूसरी तरफ क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे पूरे क्रिकेट जगत में मातम पसर गया है. दरअसल, वेस्टइंडीज के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का निधन हो गया है. कभी यह खिलाड़ी अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए विश्व विख्यात था, लेकिन 82 साल की उम्र में अब इनका निधन हो चुका है.

वेस्टइंडिया के पूर्व बल्लेबाज चार्ली डेविस का निधन

भारत

जिस खिलाड़ी की हम बात कर रहे, वह और कोई नहीं, वेस्टइंडिया के पूर्व पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चार्ली डेविस है. उन्होंने 82 साल की उम्र में अपनी अंतिम सांस ली है.

इन्होने अपने छोटे लेकिन शानदार टेस्ट करियर में बेहतरीन बल्लेबाजी से ऐसी पहचान बनाई कि आज भी उनका नाम वेस्टइंडीज के यादगार बल्लेबाजों में लिया जाता है. उनके निधन पर क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गहरा दुख जताया है.

काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे वेस्टइंडीज खिलाड़ी

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरते हुए चार्ली डेविस को श्रद्धांजलि अर्पित की है.

चार्ली डेविस ने 15 टेस्ट मैच खेले, लेकिन अपनी बल्लेबाजी से गहरी छाप छोड़ी,1968 से 1973 के बीच उन्होंने 54.20 की शानदार औसत से 1301 रन बनाए.

इस दौरान उनके बल्ले से चार शतक और चार अर्धशतक निकले, जबकि 183 रन की पारी उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर रही.

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 14 शानदार शतक

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में भी चार्ली डेविस का प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा, उन्होंने मुख्य रूप से त्रिनिदाद और टोबैगो का प्रतिनिधित्व करते हुए 134 फर्स्ट क्लास मैचों में 41.32 की औसत से 5538 रन बनाए, जिसमें 14 शानदार शतक शामिल रहे

उनके निधन पर क्रिकेट वेस्टइंडीज ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि डेविस कैरेबियाई क्रिकेट के उन महान खिलाड़ियों में थे, जिन्होंने अपनी बल्लेबाजी और समर्पण से आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित किया.

यह भी पढ़ें: W,W,W.... MLC में चाहिए थे 6 बॉल पर 6 रन, लेकिन CSK बॉलर ने ले डाली हैट्रिक, रचा इतिहास

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com