आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद खतरे में गौतम गंभीर की हेड कोच की कुर्सी, अब इंग्लैंड दौरे पर होगी अग्निपरीक्षा
Table of Contents
Gautam Gambhir under criticism: जब से गौतम गंभीर टीम इंडिया के हेड कोच बने हैं, तब से भारत को कई शर्मनाक सीरीज का हार का सामना करना पड़ा है। अभी तक टेस्ट और वनडे में ही ऐसा हो रहा था, लेकिन अब टी20 में भी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। कमजोर मानी जा रही
आयरलैंड टीम के खिलाफ भारत को दो मैचों की टी20 सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है। आयरलैंड दौरे पर सभी को लग रहा था कि भारतीय टीम आसानी के साथ दोनों मैच जीत लेगी लेकिन तीन बार के वर्ल्ड चैंपियंस को शर्मनाक सीरीज हार झेलनी पड़ी। इसके बाद से ही गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) आलोचकों के निशाने पर हैं और उनकी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
Gautam Gambhir के कोचिंग वाली भारतीय टीम को आयरलैंड ने चटाई धूल

फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के कार्यकाल में अपनी दूसरी ICC ट्रॉफी जीतने में कामयाबी हासिल की थी। गंभीर की कोचिंग में सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत का प्रदर्शन बहुत ही उम्दा रहा है। इसी वजह से आयरलैंड दौरे पर भी धमाकेदार प्रदर्शन की आस थी, लेकिन यहां निराशा हाथ लगी।
आयरलैंड ने दोनों टी20 में भारत को दी मात, गंभीर की कोचिंग में एक और सीरीज हार
आयरलैंड सीरीज की शुरुआत 26 जून से हुई थी। पहले टी20 में आयरिश टीम ने जोरदार प्रदर्शन किया और भारत को कोई भी मौका नहीं दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम ने 182/9 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में भारत सिर्फ 148 रन बनाकर ऑल आउट हो गया। इस तरह 34 रनों से हार झेलनी पड़ी।
इसके बाद, दूसरे टी20 में आयरलैंड ने फिर से पहले बल्लेबाजी की और 154/8 का स्कोर बनाया। इस बार भी टीम इंडिया लक्ष्य नहीं हासिल कर पाई और 153/9 का स्कोर बनाकर 1 रन से मैच के साथ-साथ सीरीज भी गंवा दी। आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के हाथों सीरीज में क्लीन स्वीप होने से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। अब उनके लिए अगली चुनौती इंग्लैंड दौरा है।
इंग्लैंड दौरे पर गौतम गंभीर पर होगा दबाव
भारत को अब गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में इंग्लैंड का सामना करना है। इंग्लैंड दौरे की शुरुआत 1 जुलाई से होनी है और 19 जुलाई को अंत होगा। सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी और इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज होगी।
इन दोनों ही सीरीज में भारत को जीत दिलाने के लिए गंभीर को मास्टरप्लान बनाना होगा। अगर टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर अच्छा नहीं कर पाई तो गौतम गंभीर की कुर्सी खतरे में आ सकती है।
भारत के इंग्लैंड दौरे का शेड्यूल
- पहला T20I: शनिवार, 28 जून, नॉटिंघम
- दूसरा T20I: मंगलवार, 1 जुलाई, ब्रिस्टल
- तीसरा T20I: शुक्रवार, 4 जुलाई, केनिंग्टन ओवल
- चौथा T20I: बुधवार, 9 जुलाई, मैनचेस्टर
- पांचवां T20I: शनिवार, 12 जुलाई, बर्मिंघम
- पहला ODI: बुधवार, 16 जुलाई, साउथेम्प्टन
- दूसरा ODI: शनिवार, 19 जुलाई, लॉर्ड्स
- तीसरा ODI: मंगलवार, 22 जुलाई, चेस्टर-ले-स्ट्रीट