BEN STOKES RETIREMENT: सिक्सर किंग से टेस्ट में 250+ विकेट तक.... बेन स्टोक्स के नाम दर्ज हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड
Published - 29 Jun 2026, 09:47 AM | Updated - 29 Jun 2026, 11:19 AM
Table of Contents
Ben Stokes Retirement: रविवार यानी 28 जून 2026 का इंग्लैंड क्रिकट टीम के स्टार बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी तीसरे टेस्ट मैच के बीच उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बताया. चौथे दिन के खेल में टी ब्रेक से पहले उन्होंने अपनी रिटायरमेंट की घोषणा की.
2011 में इंटरनेशनल क्रिकेट की दुनिया में अपना पहला कदम रखने वाले बेन स्टोक्स ने 15 साल लंबे करियर में कई बड़े कारनामे किए हैं. इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने से लेकर टेस्ट क्रिकेट में बुलंदियों तक ले जाने में, बेन स्टोक्स का टीम में अहम भूमिका निभाई है.
उनके नाम कई ऐसे रिकॉर्ड्स दर्ज हैं, जिनकी बराबरी कर पाना या तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा. आज इस लेख में हम बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की उन 7 उपलब्धियों के बारे में बात करने जा रहे हैं जो उन्हें एक महानतम खिलाड़ी बनाती है.....
Ben Stokes के नाम दर्ज हैं ये 7 बड़े रिकॉर्ड
टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक सिक्स
इंग्लैंड के दिग्गज बेन स्टोक्स (Ben Stokes) की गिनती टेस्ट क्रिकेट के सबसे आक्रमक खिलाड़ियों में होती है. इस प्रारूप में उनके नाम सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड दर्ज है. इस मामले में वह इंग्लैंड के मौजूदा हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम (107 छक्के) को ही पछाड़ चुके हैं. बेन स्टोक्स ने 220 टेस्ट पारियों में 138 छक्के लगाए हैं.
एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी

बेन स्टोक्स (Ben Stokes) टेस्ट की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर हैं. 2016 में उन्होंने कैप टाउन में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 256 रनों की यादगार पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 11 गगनचुंबी छक्के निकले थे. इसी के साथ वह एक टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए.
टेस्ट में ताबड़तोड़ शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज
बेन स्टोक्स (Ben Stokes) के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी लगाने का भी स्कोर दर्ज है. उन्होंने 2016 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ महज 163 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर दिया था. यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास की दूसरी सबसे तेज और इंग्लैंड की सबसे तेज सेंचुरी है.
टेस्ट में 7000+ रन और 250+ विकेट
बेन स्टोक्स क्रिकेट जगत उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से एक हैं जो टेस्ट क्रिकेट में 7000 से ज्यादा रन बनाने के साथ 250 से अधिक चटक पाए हैं. वह जैक्स कैलिस के बाद यह कारनामा करने वाले दूसरे ऑलराउंडर हैं. इनके अलावा इयान बॉथम और कपिल देव ने भी ये उपलब्धि हासिल की है.
न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज की बीच बेन स्टोक्स ने फैंस को दिया झटका, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
एक ओवर में सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले खिलाड़ी
बेन स्टोक्स अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना काउंटी क्रिकेट में भी पेश किया है. उन्होंने एक ओवर में छह छक्के और एक चौके की मदद से 34 रन जड़ डाले थे. यह किसी भी इंग्लिश खिलाड़ी द्वारा एक ओवर में बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है.
वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले इंग्लिश बल्लेबाज
साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ द ओवल में बेन स्टोक्स (Ben Stokes) ने 182 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी. इस पारी की बदौलत वह इंग्लैंड के लिए वनडे क्रिकेट में सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए. आज तक कोई भी इंग्लिश बल्लेबाज उनके इस रिकॉर्ड की बराबरी नहीं कर पाया है.
वर्ल्ड कप फाइनल्स में रचा इतिहास
बेन स्टोक्स सिर्फ टेस्ट क्रिकेट के ही नहीं, बल्कि आईसीसी वर्ल्ड कप फाइनल्स के भी अल्टीमेट किंग रहे हैं. वह क्रिकट इतिहास के इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो अलग-अलग फॉर्मेट के वर्ल्ड कप फाइनल्स में टारगेट का पीछा करते हुए नाबाद पारियां खेलकर अपनी टीम को चैंपियन बनाया है. 2019 विश्वकप फाइनल में 84 रन की पारी खेल उन्होंने प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया था. इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह 52* रन जड़कर टीम की जीत के हीरो रहे थे.
IND vs IRE: इन 4 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया, आयरलैंड के खिलाफ 2-0 से गंवानी पड़ी सीरीज
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर