IND vs ENG, HEAD TO HEAD: टी20 में कितनी बार भिड़ी हैं भारत-इंग्लैंड की टीमें, जानिए किसका है पलड़ा भारी
Table of Contents
IND vs ENG, HEAD TO HEAD: भारत के आयरलैंड दौरे का समापन हो चुका है। इस दौरे पर तीन दिन में दो टी20 मैचों की सीरीज खेली गई, जो आयरलैंड के नाम रही। आयरिश टीम ने दोनों मैचों में भारतीय टीम को धूल चटाई और 2-0 से सूपड़ा साफ़ करते हुए इतिहास रच दिया।
आयरलैंड के हाथों शर्मनाक हार के बाद, अब भारत को इंग्लैंड का सामना करना है। जुलाई में टीम इंडिया को 1 से 19 जुलाई तक इंग्लैंड दौरे पर रहना है। इस दौरान दोनों के बीच 8 व्हाइट बॉल मुकाबले खेले जाएंगे। इस दौरान पांच मैचों की टी20 सीरीज में एक्शन देखने को मिलेगा।
IND vs ENG सीरीज में सबसे पहले पांच टी20 का होगा आयोजन

भारत बनाम इंग्लैंड (IND vs ENG) टी20 सीरीज के पहले पांच मैचों का पूरा शेड्यूल तैयार है, जो रोमांचक मुकाबलों से भरपूर होगा। सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई को रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ली-स्ट्रीट (डरहम) में पहले टी20 मैच से होगी। दूसरा मैच 4 जुलाई को इमिरेट्स ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर में खेला जाएगा। तीसरा टी20 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज, नॉटिंघम में होगा। चौथा मैच 9 जुलाई को सीट यूनिक स्टेडियम, ब्रिस्टल में और पांचवां व अंतिम मैच 11 जुलाई को यूटिलिटा बाउल, साउथेम्पटन में आयोजित किया जाएगा।
ये सभी मैच इंग्लैंड के प्रसिद्ध मैदानों पर खेले जाएंगे, जहां तेज पिचों और छोटी बाउंड्रीज के कारण हाई-स्कोरिंग गेम्स देखने को मिलेंगे। भारतीय टीम की मजबूत बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ इंग्लैंड की आक्रामक खेल शैली का यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद रोमांचक होगा। भारतीय फैंस चाहेंगे कि आयरलैंड दौरे की निराशा को पीछे छोड़ते हुए टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन करे।
IND vs ENG टी20 में दोनों का कैसा रहा है हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 हिस्ट्री काफी पुरानी है। दोनों के बीच सबसे पहली टक्कर 2007 में टी20 वर्ल्ड कप के दौरान हुई थी, जो बेहद यादगार रहा था। इस मैच में ही युवराज सिंह ने एक ओवर में लगातार छह छक्के जड़े थे और 12 गेंदों में सबसे तेज फिफ्टी का रिकॉर्ड भी बनाया था। यह रिकॉर्ड काफी समय तक कायम रहा लेकिन बाद में टूट गया।
इन दोनों टीमों (IND vs ENG) ने अभी तक कुल 30 टी20 खेले हैं। इस दौरान 18 में भारत को जीत मिली है, जबकि 12 में इंग्लैंड ने बाजी मारी है। वहीं, इनके बीच पिछले पांच टी20 में टीम इंडिया ने चार जीत हासिल की हैं और एक बार ही हार का सामना किया है। आंकड़ों से साफ़ है कि भारत का पलड़ा भारी है।
IND vs ENG टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा
इंग्लैंड का स्क्वाड: हैरी ब्रूक (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, सोनी बेकर, टॉम बैंटन, जैकब बेथेल, जोस बटलर, जेम्स कोल्स, जॉर्डन कॉक्स, सैम करन, लियाम डॉसन, विल जैक्स, साकिब महमूद, आदिल राशिद, फिल साल्ट, जोश टोंग, ल्यूक वुड
यह भी पढ़ें: क्या IPL 2027 में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स? जानिए कब फिर एक्शन में दिख सकते हैं स्टोक्स
Tagged:
team india Ind vs Eng England Cricket Team