ENG vs IND 1st T20I Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI
Published - 29 Jun 2026, 03:53 PM | Updated - 29 Jun 2026, 04:08 PM
Table of Contents
ENG vs IND 1st T20I 2026: इंग्लैंड और भारत के बीच T20 श्रृंखला का पहला मैच रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। इंग्लैंड टीम ने अपना पिछला T20 मुकाबला विश्व कप सेमीफाइनल के दौरान भारत के खिलाफ खेला था जिसमें वह 7 रन से हारकर बाहर हो गई थी। दूसरी तरफ टीम इंडिया को हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ के लिए T20 श्रृंखला में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा है।
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में यह दूसरी टी20 सीरीज होगी और टीम पिछले प्रदर्शन को भुलाकर दमदार वापसी करना चाहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ कोच गौतम गंभीर को खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
जेम्स कोल्स इस श्रृंखला में इंग्लैंड के तरफ से डेब्यू कर सकते हैं, वहीं भारत की तरफ से वैभव सूर्यवंशी को भी डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। दोनों टीमें की कोशिश श्रृंखला में जीत के साथ शुरुआत करने की रहेगी। इस लेख में हम मैच से जुड़ी पिच और वेदर रिपोर्ट, अहम खिलाड़ी और संभावित प्लेइंग पर नज़र डालेंगे।
यह भी पढ़े: इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड दौरे की गलती नहीं दोहराएंगे कोच गंभीर, प्लेइंग XI में अब करेंगे बड़े बदलाव
ENG vs IND 1st T20I मैच डीटेल्स
-
स्टेडियम: रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट
-
मैच की तारीख:1 जुलाई 2026 (10:00 PM)
-
लाइव स्ट्रीमिंग: SonyLIV, Sony Sports Network
-
लाइव स्कोर: ENG vs IND 1st T20I लाइव स्कोर
ENG vs IND 1st T20I पिच रिपोर्ट और मौसम अपडेट
चेस्टर-ले-स्ट्रीट मौसम अपडेट:
रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जाने वाले पहले T20I के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे हालांकि बारिश की संभावना काफी कम है। तापमान 16-17 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है तथा ह्यूमिडिटी 73% रहने की उम्मीद है। कुल मिलाकर एक T20 मैच के लिए वेदर रिपोर्ट अच्छी है।
रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट पिच रिपोर्ट:
ENG vs IND 1st T20I रिवरसाइड ग्राउंड, चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच थोड़ी धीमी और संतुलित मानी जाती है। यहाँ तेज गेंदबाजों को शुरुआत में स्विंग और उछाल मिलता है, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है स्पिनर्स को भी पिच से मदद मिलती है। यहां 160-170 रन का टोटल अच्छा माना जाता है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 67% मैच जीते हैं।
ENG vs IND 1st T20I संभावित प्लेइंग 11
इंग्लैंड प्लेइंग-XI
फिल साल्ट (विकेटकीपर), टॉम बैंटन, जोस बटलर, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, विल जैक्स, सैम करन, लियाम डॉसन/जेम्स कोल्स, जोफ्रा आर्चर/जोश टोंग, आदिल राशिद, साकिब महमूद।
भारत प्लेइंग-XI
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
ENG vs IND 1st T20I टॉप पिक्स
| खिलाड़ी | रोल | हालिया प्रदर्शन (T20I) |
| तिलक वर्मा | बल्लेबाज | 55(46), 19(21), 136(56) |
| हैरी ब्रूक | बल्लेबाज | 7(6), 26(24), 100(51) |
| जोफ्रा आर्चर | गेंदबाज | 1-45, 3-58, 3-17 |
| अभिषेक शर्मा | बल्लेबाज | 0(1), 49(20), 0(2) |
| फिल साल्ट | बल्लेबाज | 34(31), 63(38), 7(8) |
ENG vs IND 1st T20I में विशेषज्ञ की राय
इंग्लैंड टीम ने इस T20 श्रृंखला के लिए मजबूत टीम का गठन किया है और टीम के प्रमुख खिलाड़ी जोस बटलर, जोफ्रा आर्चर और फिल साल्ट हाल ही में खत्म हुए IPL 2026 टूर्नामेंट में अच्छी फार्म में नजर आए हैं। इसके अलावा इंग्लैंड को इस मैच में घरेलू परिस्थितियों का भी फायदा मिलेगा। दूसरी तरफ टीम इंडिया आयरलैंड के खिलाफ पिछली श्रृंखला हारकर आ रही है। ऐसे में हालिया फॉर्म और टीम संयोजन देखते हुए पहले T20I में इंग्लैंड टीम थोड़ा आगे नज़र आ रही है।
यह भी पढ़ें: श्रेयस-गौतम की जिद ने भारत की कटवाई नाक, इस कारण से आयरलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी हार
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल क्रिकेट विश्लेषण, आंकड़ों और जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। यह किसी भी प्रकार की जीत या परिणाम की गारंटी नहीं देता।
Tagged:
IND vs ENG 1st T20 England vs India ENG vs IND 1st T20I ENG vs IND Playing XI ENG vs IND Live Streaming ENG vs IND Pitch Reportऑथर के बारे में
यह लेखक Cricketaddictor का एक सदस्य है जो क्रिकेट से जुड़ी खबरों और विश्लेषण पर लिखता है।