इंग्लैंड के खिलाफ आयरलैंड दौरे की गलती नहीं दोहराएंगे कोच गंभीर, प्लेइंग XI में अब करेंगे बड़े बदलाव
Published - 29 Jun 2026, 02:03 PM | Updated - 29 Jun 2026, 03:12 PM
Table of Contents
IND vs ENG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की चैंपियन टीम इंडिया को आयरलैंड के हाथों दोनों मुकाबलों की टी20 सीरीज 2-0 से गंवा देने के बाद भारी अलोचनाओं का सामना करना पड़ा. श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम बल्लेबाजी और गेंदबाजी, दोनों ही विभागों में कमजोर नजर आई और उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी.
इसके बाद से ही टीम और उसकी रणनीति पर कई सवाल उठाए जा रहे हैं. अब 1 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज (IND vs ENG) में हेड कोच गौतम गंभीर टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव कर सकते हैं.
IND vs ENG T20: आयरलैंड दौरे की गलती नहीं दोहराएंगे कोच गंभीर

आयरलैंड टी20 सीरीज टी20 चैंपियन टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरी. बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग-तीनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन फीका रहा. हालांकि, इस बीच जिस एक खिलाड़ी के फ्लॉप शो ने दर्शकों को सबसे ज्यादा निराश किया, वो थे संजू सैमसन.
कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर द्वारा उन्हें लगातार मौकें मिले, लेकिन इसके बावजूद वह अपने बल्ले का प्रभाव नहीं छोड़ सके और टीम के विलेन में से एक रहे. दो मुकाबलों की दो पारियों में वह सिर्फ 5 रन ही बना सके. इस खराब फॉर्म के बाद अब संजू सैमसन को इंग्लैंड टी20 सरीजी में बेंच गर्म करना पड़ सकता है.
इस खिलाड़ी को दे सकते हैं कोच गंभीर मौका
इंग्लैंड टी20 सीरीज (IND vs ENG) के लिए भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर संजू सैमसन की जगह प्लेइंग इलेवन में युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को मौका दे सकते हैं. इस 15 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले कुछ समय में अपने तूफ़ानी प्रदर्शन से क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है.
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में बतौर ओपनर उन्होंने कई यादगार और प्रभावशाली पारियां खेली है. ऐसे में टीम इंडिया मैनेजमेंट आगामी इंग्लैंड सीरीज के लिए प्लेइंग इलेवन में खराब फॉर्म से जूझ रहे संजू सैमसन कीर जगह वैभव सूर्यवंशी को दे सकता है.
IND vs ENG: शानदार रहा था IPL 2026 में प्रदर्शन
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहद शानदार रहा था. पूरे सीजन धुआंधार बल्लेबाजी कर वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी रहे. उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की औसत और 237.30 के स्ट्राइक रेट से 776 रन निकले. इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक, 72 छक्के और 63 चौके निकले.
इसके बाद श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल मैच में उन्होंने 29 गेंदों में 10 चौकों और 8 छक्कों की मदद से 94 रन की विस्फोटक पारी खेली. ऐसे में अब उम्मीद की जा रही है कि अगर वैभव सूर्यवंशी को इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG) में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग का मौका मिलता है तो ये दोनों बल्लेबाज टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिला सकते हैं.
टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर संकट, अब ये खिलाड़ी बन सकती है कप्तान
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर