टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ भारत, हरमनप्रीत कौर की कप्तानी पर संकट, अब ये खिलाड़ी बन सकती है कप्तान

Published - 29 Jun 2026, 11:51 AM | Updated - 29 Jun 2026, 01:23 PM

Harmanpreet Kaur 3

Harmanpreet Kaur's replacement: इंग्लैंड में खेले जा रहे महिला टी20 वर्ल्ड कप की चारों सेमीफाइनलिस्ट टीमें सामने आ गई हैं। रविवार को खेले गए मुकाबलों के बाद, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज को ऑस्ट्रेलिया-दक्षिण अफ्रीका ने अगले राउंड में ज्वाइन किया। वहीं, भारत का सफर समाप्त हो गया।

टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका की जीत के बाद, किसी भी तरह ऑस्ट्रेलिया को हराना था लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिहाज से करो या मरो वाले मैच में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया इस तरह हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की कप्तानी वाली टीम का टी20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना फिर से अधूरा रह गया।

ऑस्ट्रेलिया की चुनौती से पार नहीं पा सकी Harmanpreet Kaur की टीम

Harmanpreet Kaur 2

लॉर्ड्स में खेले गए मुकाबले में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने टॉस जीता और बल्लेबाजी का फैसला किया। हालांकि, यह फैसला ज्यादा अच्छा नहीं रहा, क्योंकि भारतीय बल्लेबाज ज्यादा तेजी से रन नहीं बना पाईं और एक समय लग रहा था कि शायद 150 का स्कोर भी मुश्किल ही होगा। लेकिन फिर हरमनप्रीत ने जिम्मेदारी उठाई और ताबड़तोड़ अंदाज में 27 गेंदों में 56 रन बनाकर भारत की 170/4 का स्कोर बनाने में मदद की।

हालांकि, टीम इंडिया का यह स्कोर काफी साबित नहीं हुआ और ऑस्ट्रेलिया ने एलिस पेरी व ऐश्ली गार्डनर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 19 ओवर में 172/4 का स्कोर बनाकर जीत हासिल कर ली।

हार से टीम इंडिया टूर्नामेंट से हुई बाहर, हरमनप्रीत कौर को हटाए जाने की मांग

भारत के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए ऑस्ट्रेलिया को हर हाल में हराना जरूरी था, जिसमें सफलता नहीं मिली। इसी वजह से ग्रुप स्टेज से ही टीम इंडिया को बाहर होना पड़ा है। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने भले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली हो लेकिन टूर्नामेंट जीतने में उनकी नाकामी ने कप्तानी को सवालों के घेरे में ला दिया है।

मांग की जा रही है कि इस सीनियर खिलाड़ी (Harmanpreet Kaur) को टी20 में कप्तानी छोड़ देनी चाहिए, साथ ही अब युवाओं को आगे बढ़ने का मौका देना चाहिए, क्योंकि अब भारतीय टीम को भविष्य के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने की जरूरत है।

स्मृति मंधाना को हरमनप्रीत कौर की जगह बनाया जा सकता है कप्तान

तमाम दिग्गज और फैंस काफी समय से मांग कर रहे हैं कि हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की जगह उपकप्तान स्मृति मंधाना को पूर्णकालिक कप्तान बना दिया जाना चाहिए। मंधाना WPL में भी कप्तानी कर चुकी हैं और खिताब जीतकर खुद की लीडरशिप क्वालिटी दिखा चुकी हैं। इसके अलावा टीम इंडिया की भी कई मौकों पर कप्तानी की है। इसी वजह से अगला कप्तान उन्हें बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: KBB vs CKM Today Match Prediction, Match 17: कौन मारेगा बाज़ी? जानें पिच रिपोर्ट, संभावित स्कोर और मैच प्रेडिक्शन

Tagged:

harmanpreet kaur smriti mandhana india women cricket team ICC Womens t20 world cup 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com