इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने छोड़ा अपना देश, अब इस नई कंट्री से खेलने का किया ऐलान

Published - 30 Jun 2026, 11:40 AM | Updated - 30 Jun 2026, 12:37 PM

Australian Cricketer

Australian Cricketer: क्रिकेट गलियारियों में खिलाड़ियों का एक देश को छोड़कर दूसरे देश के लिए खेलना आम हो गया है. अक्सर क्रिकेटर्स अपने करियर को नई दिशा देने के लिए दूसरी टीमों का दामन थाम लेते हैं. इस कड़ी में अब ऑस्ट्रेलिया टीम के एक खिलाड़ी का नाम जुड़ गया है. इस प्लेयर ने आगामी टूर्नामेंट के लिए दूसरे देश की ओर से खेलने का फैसला किया है, जिसके बाद से ही क्रिकट जगत में हलचल मच गई है. आइए जानते हैं कि कौन है ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी (Australian Cricketer)....

इस Australian Cricketer ने किया दूसरे देश के लिए खेलने का फैसला

Moises Henriques

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया (Australian Cricketer) के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके अनुभवी ऑलराउंडर मोइसे हेनरिक्स ने अपने करियर को लेकर बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने कंगारु टीम को छोड़कर पुर्तगाल के लिए खेलना का फैसला किया है. वह अगस्त में खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप क्वलिफ़ायर में पुर्तगाल की जर्सी में नजर आएंगे.

'कोड स्पोर्ट्स' के हवाले से आई रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने अपनी इंटरनेशनल टीम बदल ली है. लंबे समय तक ऑस्ट्रेलिया टीम का अहम हिस्सा रहे मोइसे हेनरिक्स के इस फैसले ने काफी सुर्खियां बटोरी है.

इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान, जानें किन्हे मिला मौका

44 इंटरनेशनल मैच में किया है ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रतिनिधित्व

मोइसे हेनरिक्स ने 44 इंटरनेशनल मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया टीम का प्रतिनिधित्व किया है. लेकिन 2021 से ही वह टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. इसलिए अब उन्होंने अपना करियर बचाने के लिए पुर्तगाल टीम का हाथ थामा. वह यूरोपियन सब-रीजनल क्वालिफायर के लिए फिनलैंड जाएंगे. मालूम हो कि T20 वर्ल्ड कप 2028 का टिकट हासिल करने के लिहाज से यह पुर्तगाल की कोशिश का पहला कदम है. साल 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सह-मेजबानी में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा.

पुर्तगाल में हुआ था जन्म

बता दें कि मोइसेस हेनरिक्स का जन्म पुर्तगाल में हुआ था, लेकिन वह बचपन में ही ऑस्ट्रेलिया चले गए थे. फिर उन्होंने साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के लिए खेलना शुरू किया. वह 4 टेस्ट, 16 वनडे और 24 टी20 इंटरनेशनल मैच में बतौर ऑस्ट्रेलियन प्लेयर (Australian Cricketer) हिस्सा ले चुके हैं. इस दौरान के बल्ले से क्रमशः 164 रन, 117 रन और 355 रन निकले.

जबकि गेंदबाजी करते हुए कुल 17 विकेट चटकी. अब मोइसेस हेनरिक्स पुर्तगाल टीम का हिस्सा बनने के लिए योग्य है. वह ‘फ़ुल मेंबर’ देश से दूसरी टीम में जाने वाले खिलाड़ियों के लिए ICC के ज़रूरी तीन साल के 'स्टैंड-डाउन' पीरियड को पूरा कर चुके हैं.

PBKS के स्टार खिलाड़ी पर FIR दर्ज, घर के बावर्ची ने लगाए मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप

Tagged:

Australian cricketer Moises Henriques ICC T20 World Cup Qualifier
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com