PBKS के स्टार खिलाड़ी पर FIR दर्ज, घर के बावर्ची ने लगाए मारपीट और अभद्रता के गंभीर आरोप

Published - 30 Jun 2026, 11:06 AM | Updated - 30 Jun 2026, 11:37 AM

PBKS

आईपीएल 2026 के समापन के बाद पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार खिलाड़ी पर गंभीर आरोप लगे हैं. हाल ही में उनके घर के बावर्ची ने दावा किया है कि खाने का स्वाद बिगड़ने की वजह से क्रिकेटर ने उनके साथ मारपीट और गाली-गलौज की है. कूक की इस शिकायत के आधार पर पंजाब किंग्स (PBKS) के इस खिलाड़ी के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज की जा चुकी है. इस घटना के सामने के बाद से ही क्रिकेट जगत में सनसनी मच गई है. वहीं, पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है.

PBKS के स्टार खिलाड़ी पर FIR दर्ज

Punjab Kings

दरअसल, मध्य प्रदेश से खबर आ रही है कि पंजाब किंग्स (PBKS) के स्टार खिलाड़ी शशांक सिंह के कुक ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है. भोपाल के रातीबड़ थाना क्षेत्र में यह मामला सामने आया है. पूर्व स्पेशल डीजी शैलेष सिंह उनके बेटे क्रिकेटर शशांक सिंह पर आरोप है कि उन्होंने अपने बावर्ची साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया.

रातीबड़ पुलिस के अनुसार रीवा के रहने वाले 31 वर्षीय विपेंद्र सिंह ने का कहना है कि वह नीलबड़ (मेंडोरी रोड) स्थित डीजी शैलेश सिंह के घर खाना बनाने का काम करते थे. उन्हें 15 हजार रुपए प्रतिमाह मिलते थे.

भारत की टीम आयरलैंड से 2-0 हारी सीरीज, तो हेड कोच ने दिया इस्तीफा, नए COACH का भी हुआ ऐलान

पिता-बेटे ने किया अभद्र व्यवहार

विपेंद्र सिंह ने पुलिस को जानकारी दी कि काम पर रखने के बाद से ही परिवार के लोग उनके खाने में कमियां निकालते थे और उनका मोबाईल फोन भी छिन लिया. उन्होंने बताया कि 28 जून को जब वह अपना मोबाइल वापस मांगने गए तो मालिक शैलेश सिंह ने इनकार कर दिया.

इसके बाद वह अपने बेटे शशांक सिंह और ड्राइवर के साथ उनके कमरे में आए और मारपीट और गाली-गलौज शुरू कर दी है. फिर उन्होंने वीपेन्द्र सिंह को घर से बाहर निकाल दिया. वहीं, अब शैलेश सिंह, पीबीकेएस स्टार शशांक सिंह व ड्राइवर के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.

PBKS के स्टार के खिलाफ शुरू हुई जांच

पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने इस मामले के बारे में बताते हुए कहा कि पूर्व डीजी और उनके बेटे समेत तीन आरोपितों के खिलाफ जांच शुरू हो चुकी है. जबकि पीबीकेएस क्रिकेटर शशांक सिंह ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है. उनके कहना है कि उनके ऊपर लगे मारपीत समेत तमाम इल्जाम झूठे और निराधार हैं. इसकी उन्हें कोई भी जानकारी नहीं है.

IND vs ENG, HEAD TO HEAD: टी20 में कितनी बार भिड़ी हैं भारत-इंग्लैंड की टीमें, जानिए किसका है पलड़ा भारी

Tagged:

PUNJAB KINGS Shashank Singh IPL 2026
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com