भारत की टीम आयरलैंड से 2-0 हारी सीरीज, तो हेड कोच ने दिया इस्तीफा, नए COACH का भी हुआ ऐलान

Published - 30 Jun 2026, 09:47 AM | Updated - 30 Jun 2026, 10:23 AM

IND Vs IRE 1

आयरलैंड के खिलाफ खेली गई दो मुकाबलों की टी20 सीरीज (IND vs IRE) में भारतीय टीम को शर्मनाक हार का मुंह देखना पड़ा, जिसके बाद ही टीम की क्रिकेट जगत में काफी अलोचना हो रही है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 विजेता टीम इंडिया आयरिश खिलाड़ियों के सामने काफी कमजोर नजर आई. गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग तीनों ही विभागों में भारतीय खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. वहीं, अब IND vs IRE सीरीज के समापन के बाद हेड कोच ने इस्तिफा देकर हर किसी को चौंका दिया है.

IND vs IRE सीरीज खत्म होते ही कोच ने दिया इस्तीफा

India Vs Ireland 3

आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत को मिली हार (IND vs IRE) पर हो रही चर्चा अभी तक थमी ही नहीं थी कि आयरलैंड से क्रिकेट फैंस के लिए एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. आयरिश टीम के लिए इतिहास रचने वाले हेड कोच हेनरिक मलान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. सोमवार को उन्होंने क्रिकेट आयरलैंड को आधिकारिक तौर पर अपने इस फैसले के बारे में बताया. साल 2022 में आयरलैंड टीम के हेड कोच के पद पर नियुक्त हुए हेनरिक मलान का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक था.

इंग्लैंड टी20 सीरीज होगी श्रेयस अय्यर की कप्तानी का इम्तिहान, हार मिली तो इस खिलाड़ी को मिल सकती है टीम इंडिया की कमान

इस वजह से किया रिजाइन

हेनरिक मलान का मानना है कि नए कोच को जिम्मेदारी सौंपने और टीम के नए साइकल की शुरुआत के लिए यह समय बिल्कुल सही है। उनके बाद अब गैरी विल्सन को आयरलैंड का कोच बनाया गया है. 40 साल के इस खिलाड़ी का घरेलू क्रिकेट और वनडे करियर लंबा रहा है.

उन्होंने आयरलैंड के लिए 105 मुकाबले खेले हैं, जिसमें वह एक शतक और 12 अर्धशतक की मदद से 2072 रन बना पाए. जबकि 107 फर्स्ट क्लास मैंच में उनके नाम 4834 रन दर्ज हैं. वहीं, 217 लिस्ट ए और 204 टी20 में उनके बल्ले से क्रमशः 4066 रन और 3350 रन निकले.

कार्यकाल के अच्छे पलों को किया याद

हेड कोच के पद से इस्तीफा देने के बाद हेनरिक मलान काफी भावूक नजर आए और उन्होंने अपने कार्यकाल के अच्छे पलों को याद करते हुए कहा कि,

"मेरा और मेरे परिवार का यहां रहने का अनुभव बेहद शानदार रहा। मैदान पर हम मेलबर्न में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप की ऐतिहासिक जीत, अबू धाबी में अफगानिस्तान के खिलाफ हमारी पहली टेस्ट जीत, बेलफास्ट में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू मैदान पर मिली पहली टेस्ट जीत और अब भारत के खिलाफ इस ऐतिहासिक घरेलू टी20 सीरीज जीत को बड़े गर्व के साथ याद रख सकते हैं।"

इसी के साथ बताते हुए चले कि हेनरिक मलान के कार्यकाल में आयरलैंड टीम लगातार तीन बार टी20 वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई कर पाई. इसके अलावा उसने भारत (IND vs IRE), पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका जैसी दिग्गज टीमों को भी धूल चटाई.

इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए बदल जाएगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं पारी का आगाज

Tagged:

team india IND vs IRE Heinrich Malan Gary Wilson
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com