इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए बदल जाएगी टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी, ये 2 खिलाड़ी कर सकते हैं पारी का आगाज
Table of Contents
Team India opening pair: अगले महीने से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू होना है। 1 जुलाई से पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज होगा। जबकि 14 जुलाई से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दौरे की शुरुआत टी20 मुकाबलों से होगी। हालांकि, इससे पहले आयरलैंड दौरे पर 2-0 की शर्मनाक हार के कारण टीम इंडिया के फैंस की टेंशन बढ़ गई है।
दरअसल, इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को दो टी20 आयरलैंड में खेलने थे। माना जा रहा था कि टीम इंडिया (Team India) आसानी से जीत हासिल कर लेगी लेकिन दोनों मैचों में आयरिश टीम ने जीत दर्ज की और भारत को शर्मनाक सीरीज हार झेलनी पड़ी। दोनों ही मैचों में हार के लिए भारतीय बल्लेबाज जिम्मेदार रहे। वहीं, ओपनर्स भी अच्छी शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे। इसी वजह से इंग्लैंड टी20 सीरीज में ओपनिंग जोड़ी में बदलाव हो सकता है।
अभिषेक और संजू की जोड़ी Team India के लिए आयरलैंड दौरे पर नहीं रही सफल

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दोनों ही मैचों में अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी सफल नहीं रही। पहले मैच में 183 के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम सिर्फ 148 रन ही बना पाई थी। इस मैच में ओपनर्स ने सिर्फ 16 रन जोड़े थे और संजू सैमसन सबसे पहले आउट हुए थे। उनके बल्ले से सिर्फ 5 रन ही आए थे। हालांकि, अभिषेक ने अच्छा किया और 20 गेंदों में 49 रनों की तेजतर्रार पारी खेली।
हालांकि, दूसरे टी20 में ये दोनों ही नाकाम रहे। वहीं, मैच में 155 के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को 1 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में संजू सैमसन पहली ही गेंद पर आउट हो गए और भारत (Team India) का खाता भी नहीं खुला। वहीं, बाद में अभिषेक भी गोल्डन डक बनाकर पवेलियन लौटे।
इंग्लैंड दौरे पर टी20 सीरीज में टीम इंडिया कर सकती है ओपनिंग जोड़ी में बदलाव
आयरलैंड दौरे से पहले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ओपनिंग करते हुए खास सफल नहीं रही थी। इनका साथ में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन कम ही देखने को मिला है। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में टीम मैनेजमेंट बदलाव के बारे में सोच सकता है। वैसे भी टीम इंडिया (Team India) के स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी जैसा तूफानी ओपनर भी है, जो मौके का इंतजार कर रहा है।
अभिषेक के साथ वैभव से कराई जा सकती है ओपनिंग
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में 16 मैचों में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। इसी प्रदर्शन के कारण टीम इंडिया (Team India) में उनका चयन पहली बार हुआ। उम्मीद थी कि उन्हें आयरलैंड सीरीज में डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अब संजू सैमसन के फ्लॉप प्रदर्शन के कारण टीम मैनेजमेंट ओपनिंग में वैभव को अभिषेक का जोड़ीदार बना सकता है। वहीं, ईशान किशन विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं।
यह भी पढ़ें: ENG vs IND 1st T20I Preview: जानें पिच रिपोर्ट, मौसम, लाइव स्ट्रीमिंग, और संभावित प्लेइंग XI