एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यीय महिला टीम इंडिया का हुआ ऐलान, हरमनप्रीत को फिर मिली कप्तानी
Published - 30 Jun 2026, 09:51 AM | Updated - 30 Jun 2026, 10:34 AM
Table of Contents
Asian Games: कुछ दिन पहले ही महिला टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 20२६ से बाहर हो गई थी. दरअसल ऑस्ट्रेलिया के हाथों अंतिम ग्रुप स्टेज में भारत को शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जिसके बाद टीम इंडिया टूर्नामेंट से आउट हो गई.
हालांकि टीम इंडिया के पास अब इस गम से उबरने का एक मौका आ गया है. दरअसल जल्द टीम इंडिया को अब एशियन गेम्स(Asian Games) खेलना है और उसे जीतकर भारतीय महिला टीम फिर से जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी.
BCCI ने Asian Games के लिए घोषित की टीम इंडिया

इसी बीच बीसीसीआई (BCCI) ने 2026 एशियाई खेलों (Asian Games) के लिए 15 सदस्यीय भारतीय महिला क्रिकेट टीम घोषित कर दी है. टूर्नामेंट सितंबर में जापान के आइची-नागोया में होगा, जिसमें टीम इंडिया स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) का बचाव करने उतरेगी. बता दें कि इससे पहले हुआ सीजन भी टीम इंडिया ने अपने नाम ही किया था.
हरमनप्रीत कौर को फिर से कप्तानी
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की हार के बाद कयास लगाए जा रहे थे या तो हरमनप्रीत कौर अब संन्यास ले लेगी या फिर BCCI ही उन्हें अब कप्तानी से हटा देगा. हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है और वह एशियन गेम्स में एक बार फिर से भारत की कप्तानी करने को तैयार है.
चयनकर्ताओं ने लगभग वहीं टीम चुनी है, जिसने टी20 वर्ल्ड कप 2026 खेला था. दल में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण नजर आ रहा है.
एशियन गेम्स के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शेफाली वर्मा, जेमिमाह रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, भारती फुलमली, श्री चरणी, क्रांति गौड़, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी. कामलिनी, रेणुका ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, नंदनी शर्मा, श्रेयंका पाटिल
हालांकि, ऑलराउंडर श्रेयांका पाटिल का चयन उनकी फिटनेस क्लियरेंस के अधीन रखा गया है. अगर उन्हें मेडिकल मंजूरी मिलती है, तभी वे टीम के साथ एशियन गेम्स मे हिस्सा ले पाएगी.
यह भी पढ़ें: क्या IPL 2027 में खेलते नजर आएंगे बेन स्टोक्स? जानिए कब फिर एक्शन में दिख सकते हैं स्टोक्स