IND vs ENG: कब, कहां और किस चैनल पर देखें भारत-इंग्लैंड पहला टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग और ब्रॉडकास्ट डिटेल्स

Published - 29 Jun 2026, 03:16 PM | Updated - 29 Jun 2026, 04:35 PM

IND Vs ENG 1

IND vs ENG 1st T20: भारत का आयरलैंड दौरा समाप्त हो चुका है। टीम इंडिया ने 26 से 28 जून तक चले दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज में हिस्सा लिया। इस सीरीज के दोनों ही मैचों में आयरलैंड ने बाजी मारी और भारत के खिलाफ पहली बार किसी भी फॉर्मेट में सीरीज जीतने का कारनामा किया। इससे पहले भारतीय टीम को आयरलैंड ने कभी भी नहीं हराया था लेकिन इस बार हराने के साथ ही सीरीज पर भी कब्जा जमाने में सफलता हासिल की।

आयरलैंड के कई प्रमुख खिलाड़ी इस सीरीज में चोट के कारण नहीं खेल पाए, इसके बावजूद भारत को हराया। ऐसे में अब जुलाई में भारत का सामना इंग्लैंड से होना है। उस समय क्या होगा, इसको लेकर जरूर फैंस चिंता में हैं। इंग्लैंड की टीम व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी मजबूत है और टीम इंडिया की धज्जियां उड़ा सकती है। इस दौरे पर पांच टी20 और तीन वनडे खेले जाने हैं।

1 जुलाई से IND vs ENG टी20 सीरीज की होगी शुरुआत

IND Vs ENG

भारत का इंग्लैंड दौरा 1 जुलाई से 19 जुलाई तक चलेगा। सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसी वजह से टी20 की चर्चा ज्यादा है। पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेला जाएगा। इसके बाद, दूसरा टी20 मैनचेस्टर में 4 जुलाई को होगा।

फिर नॉटिंघम में 7 जुलाई को तीसरा टी20 खेला जाएगा। वहीं, चौथा मुकाबला ब्रिस्टल में 9 जुलाई को होगा। 11 जुलाई को टी20 सीरीज का अंतिम मैच साउथैम्पटन में होगा।

IND vs ENG पहले टी20 की टाइमिंग और वेन्यू

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 1 जुलाई से होगा। सीरीज का पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड में होगा। वैसे तो इंग्लैंड में खेले जाने वाले टी20 मुकाबले भारतीय समयानुसार देर रात 11 बजे से शुरू होते हैं लेकिन इस मैच की शुरुआत एक घंटा पहले यानी रात 10 बजे से होगी। यह फैसला इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने टीवी व्यूअरशिप को बढ़ाने के लिहाज से लिया है।

IND vs ENG पहले टी20 के लाइव टेलीकास्ट की जानकारी

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टी20 ज्यादातर भारतीय फैंस घर से ही देखने, क्योंकि मुकाबला इंग्लैंड दौरे का हिस्सा है। इसी वजह से फैंस को अगर IND vs IRE मैच का मज़ा टीवी पर लेना है तो सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क चुनना होगा। इंग्लैंड की मेजबानी में होने वाले मैचों का प्रसारण भारत में इसी पर होता है।

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

IND vs ENG पहला टी20 अगर मोबाइल पर देखना है तो सोनी लिव ऐप्लिकेशन डाउनलोड करना होगा और इसमें सब्सक्रिप्शन लेकर मुकाबले के लुत्फ़ लिया जा सकता है। इसके अलावा सोनी लिव की वेबसाइट पर भी मुकाबले की स्ट्रीमिंग देखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: श्रेयस-गौतम की जिद ने भारत की कटवाई नाक, इस कारण से आयरलैंड के खिलाफ झेलनी पड़ी हार

Tagged:

team india shreyas iyer England Cricket Team Harry Brook IND vs ENG T20 Series 2026
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com