आयरलैंड सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं था ये खिलाड़ी, लेकिन कोच गंभीर ने इंग्लैंड सीरीज के लिए रातोंरात बुलाया

Published - 01 Jul 2026, 08:39 PM | Updated - 01 Jul 2026, 09:14 PM

IND Vs ENG 4

भारतीय टीम की इंग्लैंड दौरे (IND vs ENG) के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी है. बुधवार को चेस्टर ली स्ट्रीट में भारत-इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया. लेकिन इस श्रृंखला के शुरू होने से पहले टीम इंडिया में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने आयरलैंड दौरे से बाहर हुए एक खिलाड़ी को इंग्लैंड सीरीज (IND vs ENG) के लिए टीम में जगह दी है.

IND vs ENG: आयरलैंड सीरीज से बाहर हुए खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

दरअसल, भारतीय स्टार गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती को इंजरी के चलते आयरलैंड सीरीज से बाहर होना पड़ा था. वह सीरीज के दोनों ही मुकाबलों का हिस्सा नहीं बन सके, जिससे इंग्लैंड दौरे पर उनकी मौजूदगी को लेकर कई सवाल उठने लगे. कहा जा रहा था कि उन्हें IND vs ENG टी20 सीरीज भी मिस करनी पड़ सकती है. अब उनकी इंजरी पर अपडेट आया है. वह मैदान पर वापसी के लिए पूरी तरह से तैयार हो चुके हैं. इंग्लैंड टी20 सीरीज शुरू होने से पहले उन्होंने नेट्स में जमकर पसीना बहाया.

6, 4, 6, 6... वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में मचाया कोहराम, चौके-छक्कों से लूटी महफिल, देखें VIDEO

आयरलैंड दौरे पर खली थी कमी

आयरलैंड दौरे पर टीम इंडिया को वरुण चक्रवर्ती की कमी काफी खली थी. उनकी गैरमौजूदगी में भारतीय गेंदाबजी क्रम संघर्ष करता नजर आया था. ऐसे में भारतीय टीम के समर्थक इंग्लैंड टी20 सीरीज(IND vs ENG) में उनकी वापसी की उम्मीद कर रहे थे। उनकी वापसी से टीम की गेंदबाज़ी मेज धार मिलेगी, जो विपक्षी टीम के मिडिल ऑर्डर के लिए काल साबित हो सकते हैं। उनके पास मध्य ओवरों में विकेट निकालने की क्षमता है, जो टीम के लिए किफायती साबित हो सकती है।

टीम के लिए हो सकती है चुनौती

गौरतलब है कि वरुण चक्रवर्ती की वापसी से कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट की चुनौती बढ़ सकती है। दरअसल, आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा और नवोदित प्रिंस यादव की तिकड़ी के साथ उतरी थी, लेकिन अब वरुण चक्रवर्ती किए टीम में एंट्री की वजह से इनमें से किसी एक खिलाड़ी को बाहर बैठना पड़ेगा। अगर मैनेजमेंट स्पिन-फ्रेंडली कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरता है तो हर्षित राणा या प्रिंस यादव में से किसी का पत्ता कटने की संभावना है।

12 दिन साइकिल चलाकर हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंचा फैन, ऑलराउंडर ने भी इनाम में दे डाली ये भारी रकम

Tagged:

team india Gautam Gambhir Ind vs Eng varun chakravarthy
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com