12 दिन साइकिल चलाकर हार्दिक पांड्या से मिलने पहुंचा फैन, ऑलराउंडर ने भी इनाम में दे डाली ये भारी रकम

Published - 01 Jul 2026, 02:38 PM | Updated - 01 Jul 2026, 04:25 PM

Hardik Pandya 7

Hardik Pandya's heartwinning gesture for a fan: हार्दिक पांड्या ने 2015 में आईपीएल डेब्यू किया था। फिर अगले ही साल टी20 और वनडे में भारतीय टीम की तरफ से खेलने में कामयाब रहे। इसके बाद, 2107 में टेस्ट पदार्पण किया। रेड बॉल क्रिकेट में फिटनेस के कारण ऑलराउंडर खिलाड़ी ज्यादा समय तक नहीं खेल पाया लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में अभी तक अपना जलवा बिखेर रहे हैं।

हार्दिक पांड्या को मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर में से एक माना जाता है, क्योंकि वो सभी विभाग में जबरदस्त हैं। फिलहाल हार्दिक चोटिल हैं और इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ 14 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज में खेलते हुए नहीं नजर आएंगे। फैंस के बीच हार्दिक की काफी लोकप्रियता है और उनके एक फैन ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है।

Hardik Pandya से मिलने के लिए साइकिल से तय किया ओडिशा से मुंबई तक का सफर

Hardik Pandya 8

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) से मुलाक़ात करने के लिए उनके एक फैन ने ओडिशा से मुंबई तक का सफर लगातार 12 से ज्यादा दिन साइकिल चलाकर तय किया। इस फैन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। फैन ने अपनी साइकिल के हैंडल पर एक पोस्टर भी लगाया है, जिसमें हार्दिक की तस्वीरें हैं। उसमें इंग्लिश में लिखा है, जिसका हिंदी अनुवाद है कि मैं ओडिशा से हूं और हार्दिक पांड्या भाई से मिलना चाहता हूं।

फैन की मेहनत हुई सफल, हार्दिक पांड्या से हुई मुलाक़ात

कई बार फैंस बहुत प्रयास करते हैं, इसके बावजूद अपने पसंदीदा क्रिकेटर्स से नहीं मिल पाते लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। साइकिल चलाकर ओडिशा से आए इस फैन को निराश नहीं होना पड़ा और मुंबई में हार्दिक पांड्या से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ। अपने आइडल से मिलकर फैन को काफी ज्यादा ख़ुशी हुई। उसने हार्दिक को भगवान जगन्नाथ की मूर्ति भेंट करने के साथ-साथ शॉल भी ओढ़ाया।

हार्दिक पांड्या ने भी फैन के लिए किया दिल जीतने वाला काम

अपने फैन की मेहनत और प्रेम देखकर हार्दिक पांड्या ने भी दिल जीतने वाला काम किया। उन्होंने फैन को अपनी नंबर-33 वाली जर्सी भेंट की। इसके अलावा सोशल मीडिया पर यह भी दावा किया जा रहा है कि उन्होंने 1.5 लाख रुपये भी दिए, साथ ही उसके लौटने का खर्च उठाया। वहीं, विराट कोहली के नए जूते भी दिए।

यह भी पढ़ें: इन 2 टीमों ने हार्दिक पांड्या को लेने से किया इंकार, अब रेस में बची सिर्फ ये 3 टीमें, इन्ही में किसी एक में होंगे ट्रेड

Tagged:

team india hardik pandya Hardik Pandya Latest news
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com