इन 2 टीमों ने हार्दिक पांड्या को लेने से किया इंकार, अब रेस में बची सिर्फ ये 3 टीमें, इन्ही में किसी एक में होंगे ट्रेड
Published - 01 Jul 2026, 02:17 PM | Updated - 01 Jul 2026, 03:39 PM
Table of Contents
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के समापन के बाद से ही भारतीय स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के मुंबई इंडियंस से अलग होने की खबरें चल रही हैं. रिपोर्ट्स की माने तो वह आईपीएल 2027 ऑक्शन से पहले टीम से रिलीज हो सकते हैं.
लेकिन अभी तक इस मामले पर फ्रेंचाइजी की ओर से कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया है. इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 10 में से 7 आईपीएल फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को अपनी टीम में शामिल करने में रुचि दिखा रही हैं. जबकि दो टीमें इस दौड़ से बाहर हैं.
Hardik Pandya को खरीदने में इन फ्रेंचाइजियों ने दिखाई रुचि

टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से आई रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को खरीदने में कुल 7 टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स का नाम भी शामिल है. जबकि, पिछले हफ्ते तक खबर आ रही थी कि सीएसके उन्हें टीम में लेना नहीं चाहती है. हालांकि, हार्दिक पांड्या को ट्रेड करने में सबसे ज्याद रुचि राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिलचस्पी दिखाई है.
कहा जा रहा है कि ये दोनों फ्रेंचाइजियां उन्हें अपने कप्तान के रूप में देख रही हैं. बता दें कि आईपीएल 2026 में रियान पराग राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करते नजर आए थे. लेकिन अगर फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या को अपने खेमे का हिस्सा बनाने में कामयाब होती है तो वह अगले सीजन टीम की कमान संभालते नजर आ सकते हैं.
ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, देखें टॉप-10 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट
इन 2 टीमों को नहीं हैं कोई दिलचस्पी
जहां 7 फ्रेंचाइजियों के बीच हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को खरीदने की होड़ लगी हुई है तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स ने उनमें अब तक बिल्कुल भी रुचि नहीं दिखाई है. जबकि कहा जा रहा था कि आरसीबी उन्हें अपनी टीम का हिस्सा बना सकती है. लेकिन टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंगलुरू और हैदराबाद हार्दिक पांड्या को नहीं खरीदना चाहते. बहरहाल, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि आईपीएल 2027 में वह किस टीम की ओर से खेलते नजर आएंगें.
इस वजह से हार्दिक पांड्या पर दांव खेल सकती है सीएसके
कहा जा रहा है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को चैन्नई सुपर किंग्स में एमएस धोनी की वजह से एंट्री मिल सकती है. दोनों खिलाड़ियों के बीच के संबंध काफी अच्छे हैं. इसके अलावा फ्रेंचाइजी के मौजूदा कप्तान ऋतुराज गायकवाड टीम को पिछले दो सीजन प्लेऑफ़ में पहुंचाने में नाकाम रहे थे. ऐसे में खबर आ रही है कि फ्रेंचाइजी भविष्य के लिए नए कप्तान की खोज में है. इसलिए हार्दिक पांड्या को कप्तान के पद के लिए प्रबल दावेदार माना जा रहा है.
सूर्या समेत इन 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का खत्म हुआ टी20 करियर, अब वापसी की संभावना कम
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर