सूर्या समेत इन 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का खत्म हुआ टी20 करियर, अब वापसी की संभावना कम
Table of Contents
4 Indians T20 Career Likely Over: 1 जुलाई से भारत का इंग्लैंड दौरा शुरू हो रहा है। टूर पर सबसे पहले पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसके लिए भारतीय खिलाड़ी तैयारियों में जुटे हुए हैं। इस दौरे से पहले आयरलैंड में दो मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी, जिसमें भारत को 2-0 का हार का सामना करना पड़ा।
इसी वजह से इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारत पर अच्छे प्रदर्शन का दबाव है। दोनों ही दौरों के लिए लगभग एक जैसा स्क्वाड चुना गया था। कुछ कड़े फैसले भी लिए गए, जिनके कारण बदलाव भी देखने को मिले। कई खिलाड़ी खराब प्रदर्शन के कारण बाहर हुए तो कुछ को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद नजरअंदाज कर दिया गया।
इस लेख में हम उन 4 भारतीय (Indian) दिग्गजों का जिक्र करने जा रहे हैं, जो शायद अब भारत की टी20 टीम में दोबारा खेलते न दिखाई दें। इन खिलाड़ियों में पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव भी शामिल हैं।
इन 4 Indian खिलाड़ियों के लिए अब टीम इंडिया के टी20 स्क्वाड में वापसी करना मुश्किल
1. सूर्यकुमार यादव

इस साल फरवरी-मार्च में खेले गए पुरुष टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम (Indian Team) ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में ही खिताब जीता था। हालांकि, इसके बावजूद सूर्या को आयरलैंड-इंग्लैंड सीरीज में नहीं चुना गया और उन्हें कप्तानी से हटाए जाने के साथ-साथ टीम से भी बाहर कर दिया गया।
मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर ने साफ़ कर दिया कि अब फ्यूचर को ध्यान में रखा जा रहा है और इसी वजह से आगे की सोचना जरूरी है। ऐसे में 35 वर्षीय सूर्या की वापसी मुश्किल ही लगती है, क्योंकि उनका बल्लेबाजी फॉर्म भी खराब है। वहीं, कई अन्य बेहतर विकल्प भी उपलब्ध हैं।
2. ऋषभ पंत
भारतीय (Indian) विकेटकीपर ऋषभ पंत की भी अब टी20 इंटरनेशनल में वापसी हो पाना मुश्किल दिख रहा है। इसकी बड़ी वजह संजू सैमसन और ईशान किशन हैं। इन दोनों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। आईपीएल में भी इनका बल्ला खूब चला था, जबकि पंत ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
ऋषभ पंत टी20 इंटरनेशनल में आखिरी बार 2024 में भारत के श्रीलंका दौरे पर खेलते नजर आए थे। इसके बाद से ही उन्हें मौका नहीं मिला है। ऐसे में साफ़ है कि टीम मैनेजमेंट उनसे आगे बढ़ चुका है।
3. भुवनेश्वर कुमार
भारतीय टीम (Indian Team) के लिए सालों तक सीमित ओवरों की क्रिकेट में अपनी चमक बिखेरने वाले तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का इंटरनेशनल करियर भी अब खत्म माना जा रहा है। हालिया आईपीएल में 28 विकेट लेने वाले भुवी को आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए नहीं चुना गया।
माना जा रहा था कि शानदार प्रदर्शन के कारण उनकी वापसी हो सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ। चयनकर्ताओं ने प्रिंस यादव पर भरोसा जताया, लेकिन भुवी को मौका नहीं दिया। इसी वजह से अब नहीं लगता कि उनकी भारतीय टीम के टी20 स्क्वाड में दोबारा वापसी होगी।
4. केएल राहुल
भारतीय टीम के लिए टेस्ट और वनडे में नियमित रूप से खेलने वाले केएल राहुल का भी टी20आई करियर खत्म माना जा सकता है। इसकी बड़ी वजह यह है कि राहुल को चार साल से नहीं चुना गया है। इस दौरान उन्होंने आईपीएल में लगातार अच्छा किया, लेकिन अन्य ओपनर्स को मौका मिलता रहा।
हालिया आईपीएल में भी राहुल ने करीब 600 रन बनाए और उनका स्ट्राइक 174.41 रहा। इसके बावजूद उनके बारे में चर्चा तक नहीं हुई। भारत के पास कई ओपनर मौजूद हैं। इसी वजह से अब इस सीनियर खिलाड़ी को T20I में मौका मिलता नहीं दिख रहा है।
यह भी पढ़ें: नेट्स पर हर्षित राणा-वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई, दोनों की गहमा-गहमी का वीडियो वायरल