नेट्स पर हर्षित राणा-वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई, दोनों की गहमा-गहमी का वीडियो वायरल
Table of Contents
Harshit Rana and Vaibhav Sooryavanshi's clash: आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होते ही फैंस में उत्सुकता बढ़ गई। इसकी वजह 15 साल के वैभव सूर्यवंशी थे। सूर्यवंशी को आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहली बार नेशनल टीम में चुना गया। हालांकि, उन्हें आयरलैंड में खेली गई दो मैचों की टी20 सीरीज में डेब्यू का मौका नहीं मिला, जिसमें भारत को 2-0 से सीरीज गंवानी पड़ी।
अब भारत का सामना इंग्लैंड से होना है। इस दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में खेले जाने मुकबले से होगी। इसके लिए भारतीय टीम के खिलाफ नेट्स पर काफी मेहनत करते नजर आए। वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भी कड़ा अभ्यास किया और प्रमुख गेंदबाजों के खिलाफ बल्लेबाजी की।
नेट्स में Vaibhav Sooryavanshi ने भारतीय तेज गेंदबाजों का किया सामना

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भले ही डेब्यू का मौका अभी तक न मिला हो लेकिन वह अपनी तैयारी में कमी नहीं रख रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में प्लेइंग XI में उन्हें जगह मिलेगी या नहीं, इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता लेकिन नेट्स में वैभव अपना दमखम दिखाते नजर आए।
उन्होंने कुछ लोकल तेज गेंदबाजों के साथ-साथ भारतीय पेसर्स का भी सामना किया। इस दौरान अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा ने वैभव को गेंदबाजी की।
हर्षित से वैभव की गहमा-गहमी
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के नेट्स में बल्लेबाजी करने का वीडियो सामने आया है। इस दौरान उन्हें तेज गेंदबाज हर्षित राणा से थोड़ी बातचीत करते देखा जा सकता है। दोनों को देखकर लग रहा है कि किसी चीज को लेकर गहमा-गहमी हो रही है। हर्षित की गेंदबाजी पर वैभव बड़े शॉट लगाने का प्रयास करते हैं और इस दौरान सामने की तरफ एक दर्शनीय शॉट भी खेलते हैं।
सामने आए वीडियो के आखिरी में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को हर्षित राणा के खिलाफ ऑन साइड में बड़े शॉट खेलने का प्रयास करते देखा जा सकता है लेकिन वह ज्यादा सही से शॉट टाइम नहीं कर पाते हैं। इसके बाद, हर्षित और वैभव भी आपस में कुछ बातचीत करते दिखाई देते हैं।
Vaibhav Suryavanshi facing Harshit Rana in nets 🦁pic.twitter.com/mcvhK8ZLcp
— The Sports Adda (@The_Sports_Adda) June 30, 2026
पहले टी20 में वैभव सूर्यवंशी के खेलने की संभावना कम
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में ताबड़तोड़ अंदाज में 776 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती थी। इस शानदार प्रदर्शन के कारण ही उनकी एंट्री टीम इंडिया में हुई। हाल ही में श्रीलंका ए के खिलाफ दाम्बुला में ट्राई-सीरीज के फाइनल में भी वैभव ने 29 गेंदों में 94 रनों की तूफानी पारी खेली थी।
वैभव सूर्यवंशी काफी अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 में उन्हें मौका मिलने की उम्मीद कम ही लग रही है। कप्तान श्रेयस अय्यर ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा कि जिन खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा किया, उनका समर्थन जरूरी है। इसी वजह से नहीं लगता कि ओपनिंग जोड़ी में कोई बदलाव होगा।
यह भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग-11, संजू सैमसन को निकाला बाहर, वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका