आकाश चोपड़ा ने चुनी भारत की प्लेइंग-11, संजू सैमसन को निकाला बाहर, वैभव सूर्यवंशी को दिया मौका
Published - 01 Jul 2026, 11:20 AM | Updated - 01 Jul 2026, 11:55 AM
Table of Contents
Aakash Chopra: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज 1 जुलाई बुधवार को चेस्टर ले स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड स्टेडियम में खेला जायेगा. इस मुकाबले के चलते क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन चुनी है. आज आपकों अपने इस ख़ास लेख में हम आकाश चोपड़ा द्वारा चुनी गई प्लेइंग इलेवन के बारे में ही बताएंगे.
वैभव सूर्यवंशी को Aakash Chopra ने दिया मौका

आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपनी चुनी प्लेइंग इलेवन में वैभव सूर्यवंशी को मौका दिया है. उन्होंने संजू सैमसन के स्थान पर 15 वर्षीय बल्लेबाज को चुना है. बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में ही संजू बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे.
आकाश चोपड़ा का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी को सीरीज के सभी 5 मैचों में जरुर मौका मिलना चाहिए. साथ ही उन्होंने नंबर-3 पर ईशान किशन और इसके बाद कप्तान श्रेयस अय्यर, तिलक वर्मा और शिवम दुबे को रखा है.
शेगडे की जगह आकाश ने बिश्नोई को दिया मौका
सूर्यांश शेगडे ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे टी20 में अपना डेब्यू किया था, लेकिन वह बॉल और बल्ले दोनों के साथ ही बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए थे. ऐसे में आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) ने अपनी प्लेइंग इलेवन में इन्हें भी बाहर रखा है और इनकी जगह रवि बिश्नोई को स्पिन बॉलिंग के लिए टीम में शामिल किया है.
इस प्रकार है आकाश चोपड़ा की चुनी गई प्लेइंग इलेवन
अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव
🔴 BENCH ABHISHEK OR SANJU? - PLAY VAIBHAV ALL 5 MATCHES 🤯
— Sam (@cricsam02) July 1, 2026
Aakash Chopra said🎙️: India has reached a stage where they have to give Vaibhav Suryavanshi an opportunity.
- He believes the top-order combination can remain unchanged, but after losing the series to Ireland, it's… pic.twitter.com/iHbnktIrch
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड टी20 सीरीज में टूरिस्ट ही बनकर रह जाएंगे ये 2 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले इन्हें मौका