इंग्लैंड टी20 सीरीज में टूरिस्ट ही बनकर रह जाएंगे ये 2 खिलाड़ी, कोच गंभीर नहीं देने वाले इन्हें मौका
Table of Contents
India vs England T20 Series: आयरलैंड के बाद, अब भारत का सामना इंग्लैंड से होना है। इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया को पांच टी20 के साथ-साथ तीन वनडे भी खेलने हैं। हालांकि, सबसे पहले टी20 सीरीज का आयोजन होगा, जो 1 जुलाई से शुरू होगी। सबसे छोटे फॉर्मेट में इंग्लिश टीम के खिलाफ भारत पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव होगा, क्योंकि आयरलैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर की टीम को 2-0 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा।
आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ टीम इंडिया पूरी तरह फिसड्डी साबित हुई। इसी वजह से इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) में उसके प्रदर्शन पर सभी की नजर रहने वाली है। कप्तान श्रेयस अय्यर भी सवालों के घेरे में हैं, क्योंकि उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ कप्तानी सौंपी गई है। लेकिन उन्हें अपनी डेब्यू सीरीज में ही उलटफेर का शिकार होना पड़ा। हेड कोच गौतम गंभीर भी सीरीज जीतकर आलोचकों को जवाब देने का प्रयास करेंगे।
भारत को England T20 Series में खेलने हैं 5 मैच

इंग्लैंड दौरे को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि कई खिलाड़ियों के पास खुद को साबित करने का मौका रहेगा। 2027 वर्ल्ड कप के लिहाज से वनडे सीरीज तो काफी अहम है ही लेकिन टी20 सीरीज (England T20 Series) भी कम महत्वपूर्ण नहीं है। इंग्लैंड टी20 सीरीज में भारतीय टीम पांच टी20 खेलती नजर आएगी। इस सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से चेस्टर-ले-स्ट्रीट में होगी।
इसके बाद, 4 जुलाई को मैनचेस्टर में दूसरा टी20 खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम में होगा। वहीं, चौथा मैच 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा, जबकि पांचवां टी20 11 जुलाई को साउथैम्पटन में होगा।
इन 2 खिलाड़ियों को गंभीर इंग्लैंड टी20 सीरीज के दौरान रख सकते हैं प्लेइंग XI से बाहर
इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में 16 खिलाड़ियों को चुना गया है। आयरलैंड सीरीज से बाहर रहने वाले वरुण चक्रवर्ती फिट हो गए हैं और टीम से जुड़ चुके हैं। पांच मैच होने के कारण उम्मीद लगाई जा रही है कि हेड कोच गौतम गंभीर ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मौका देंगे लेकिन दो प्लेयर ऐसे नजर आ रहे हैं, जिन्हें पूरी सीरीज बाहर रहना पड़ सकता है। ये दो खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और वाशिंगटन सुंदर हैं।
सूर्यवंशी को डेब्यू के लिए करना पड़ सकता है इंतजार
15 वर्षीय सूर्यवंशी को खिलाए जाने की लगातार मांग हो रही है लेकिन टीम मैनेजमेंट अभी भी अपने पुराने ओपनर अभिषेक ओपनर और संजू सैमसन को ही जारी रखने के पक्ष में नजर आ रहा है। इसी वजह से सूर्यवंशी को मौका मिलता नहीं दिख रहा है।
सुंदर की प्लेइंग XI में नहीं बन रही जगह
वहीं, सुंदर का रोल टी20 टीम में स्पष्ट नहीं है। आयरलैंड दौरे पर भी उन्हें पहले मैच के बाद ड्रॉप कर दिया गया। अब अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती स्पिन विभाग का मोर्चा संभाल सकते हैं। इसी वजह से सुंदर को भी इंग्लैंड टी20 सीरीज (England T20 Series) में खेलने का मौका मिलता नहीं दिख रहा है।
इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वाशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई
यह भी पढ़ें: 3 बड़े कारण, क्यों वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू नहीं करवा रहे कोच गौतम गंभीर