3 बड़े कारण, क्यों वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू नहीं करवा रहे कोच गौतम गंभीर
Published - 30 Jun 2026, 03:11 PM | Updated - 30 Jun 2026, 03:14 PM
Table of Contents
घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में अपनी बल्लेबाज़ी से धमाल मचाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) अभी भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने का इंतज़ार कर रहे हैं। लगातार धुआँधार प्रदर्शन करने के बावजूद उन्हें आयरलैंड सीरीज में बेंच गर्म करते दिखाई दिए थे, जबकि उम्मीद की जा रही थी कि इस दौरे पर वह अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते थे।
भारतीय कोच ने उनकी टीम में जगह को लेकर बताया था कि वह टीम कॉम्बिनेशन में कोई भी छेड़छाड़ नहीं करना चाहते हैं। तो आइए जानते हैं उन तीन कारणों के बारे में जिनके चलते वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को ड्राप किया जा रहा है…..
3 बड़े कारण, क्यों Vaibhav Suryavanshi का टीम इंडिया में डेब्यू नहीं करवा रहे कोच गौतम गंभीर
प्लेइंग इलेवन में नहीं बन रही जगह

संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन जैसे सलामी बल्लेबाजों की मौजूदगी में वैभव सूर्यवंशी के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है। भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर फ़िलहाल टीम संयोजन में कोई बदलाव नहीं करना चाहते हैं। आयरलैंड दौरे पर संजू सैमसन को बैक टू बैक फ्लॉप प्रदर्शन के बावजूद मौक़ा दिया गया था। ऐसे में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) को अपने डेब्यू के लिए और इंतज़ार करना पड़ सकता है।
इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम का ऐलान, जानें किन्हे मिला मौका
अनुभव की कमी
इसमें कोई दोराय नहीं है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने पिछले कुछ समय में अपने बल्ले का जोर साबित किया है, लेकिन उनके पास घरेलू क्रिकेट का काफ़ी कम अनुभव है। उन्होंने अब तक सिर्फ 8 फर्स्ट क्लास मुकाबले खेले हैं, जिसमें उनके नाम 207 रन है. जबकि 13 लिस्ट ए वह 564 रन बना पाए हैं. ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए डोमेस्टिक क्रिकेट में थोड़ा और लोहा मनवाना होगा.
अपने फैसले पर अडिग रहते हैं कोच गंभीर
भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर अपनी चयन नीति पर अडिग रहने के लिए जाने जाते हैं. वह किसी भी बाहरी दबाव के चलते अपने फैसलों में कोई भी बदलाव नहीं करते हैं. शायद यह भी एक कारण है कि आयरलैंड के खिलाफ भारतीय सलामी जोड़ी के फेल होने के बावजूद वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाए और इंग्लैंड टी20 सीरीज में भी उन्हें बेंच पर बैठना पड़ सकता है.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर