ICC की ताजा टी20 रैंकिंग में ईशान किशन बने नंबर-1 बल्लेबाज, देखें टॉप-10 खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

Published - 01 Jul 2026, 02:12 PM | Updated - 01 Jul 2026, 02:37 PM

Ishan Kishan 2

Ishan Kishan No.1 Batter: कहते हैं कि मेहनत करने वालों को देर से ही सही, लेकिन उसका फल जरूर मिलता है। यह बात ईशान किशन पर पूरी तरह फिट बैठती है। एक समय था जब उन्हें भारतीय टीम से पूरी तरह बाहर कर दिया गया था और सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट भी छीन लिया गया था। लेकिन अब वक़्त बदल चुका है। ईशान वनडे और टी20 में भारतीय टीम का हिस्सा हैं। साथ ही BCCI ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में भी शामिल कर लिया है।

ईशान किशन (Ishan Kishan) का प्रदर्शन टी20 में भारत के लिए वापसी के बाद से कमाल का रहा है। न्यूजीलैंड सीरीज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने जमकर रन बनाए। हालांकि, आयरलैंड दौरे पर ईशान का दो मैचों की टी20 सीरीज में ज्यादा खास प्रदर्शन नहीं रहा लेकिन अब वह ICC टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं।

ICC टी20 रैंकिंग के ताजा अपडेट में Ishan Kishan नंबर-1 बल्लेबाज

Ishan Kishan 3

आयरलैंड के खिलाफ ईशान किशन (Ishan Kishan) को दोनों मैचों में बल्लेबाजी मौका मिला लेकिन उनके बल्ले से कुल 13 रन ही आए। इसके बावजूद ईशान को 5 रेटिंग पॉइंट्स का फायदा हुआ और उन्होंने ICC की टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बल्लेबाज बनने की उपलब्धि हासिल की। अब ईशान के खाते में 876 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो उनके करियर की बेस्ट है।

अभिषेक शर्मा को लगा झटका, ईशान किशन ने किया रिप्लेस

अभी तक टी20 रैंकिंग में नंबर-1 की पोजीशन पर टीम इंडिया के ही अभिषेक शर्मा का कब्जा था। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में 49 रनों की पारी भी खेली थी लेकिन दूसरे मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए। शायद यही कारण है कि उनके रेटिंग पॉइंट्स 875 से घटकर 869 हो गए। अभिषेक को 6 पॉइंट्स का नुकसान हुआ।

इसी का फायदा ईशान किशन (Ishan Kishan) को भी मिला। ईशान ने लगभग पिछले 12 महीने से टॉप पर कायम अभिषेक को अब दूसरे स्थान पर कर दिया है।

भारत की तरफ से टी20 में नंबर-1 बनने वाले ईशान किशन चौथे बल्लेबाज

ईशान किशन (Ishan Kishan) ICC की टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल करने वाले चौथे भारतीय बन गए हैं। अभी तक इस कारनामे को विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने ही अंजाम दिया था लेकिन अब ईशान भी इनके क्लब में शामिल हो गए हैं।

इंग्लैंड दौरे पर 1 जुलाई से 11 जुलाई तक होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज में ईशान और अभिषेक के बीच रैंकिंग में पहले स्थान के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है।

ICC की टी20 रैंकिंग में टॉप-10 बल्लेबाजों की पूरी लिस्ट

रैंकबल्लेबाज़टीम रेटिंग
1ईशान किशनभारत876
2अभिषेक शर्माभारत869
3साहिबज़ादा फरहानपाकिस्तान848
4फिल सॉल्टइंग्लैंड792
5पथुम निसांकाश्रीलंका751
6तिलक वर्माभारत747
7जोस बटलरइंग्लैंड716
8सूर्यकुमार यादवभारत708
9मिचेल मार्शऑस्ट्रेलिया706
10डेवाल्ड ब्रेविसदक्षिण अफ्रीका702

यह भी पढ़ें: सूर्या समेत इन 4 दिग्गज भारतीय खिलाड़ियों का खत्म हुआ टी20 करियर, अब वापसी की संभावना कम

Tagged:

ISHAN KISHAN team india abhishek sharma icc t20i rankings
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com