6, 4, 6, 6... वैभव सूर्यवंशी ने इंग्लैंड में मचाया कोहराम, चौके-छक्कों से लूटी महफिल, देखें VIDEO
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi Viral Video: इंग्लैंड दौरे पर भारत को 8 मुकाबले खेलने हैं। इस दौरान पांच मैच टी20 सीरीज में खेले जाएंगे। वहीं, बाकी तीन वनडे होंगे। टी20 सीरीज की चर्चा काफी ज्यादा है, क्योंकि इसकी शुरुआत 1 जुलाई से होगी। सबसे छोटे फॉर्मेट की सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड में वैभव सूर्यवंशी भी शामिल हैं।
अभी तक वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भारतीय टीम के लिए एक भी मैच नहीं खेला है। इसी वजह से उनके डेब्यू का इंतजार सभी को है। इस 15 वर्षीय खिलाड़ी को आईपीएल 2026 के शानदार प्रदर्शन के कारण पहली बार टीम इंडिया में चुना गया। आयरलैंड सीरीज में वैभव के डेब्यू की संभावना थी, लेकिन वहां मौका नहीं मिला।
इंग्लैंड टी20 सीरीज में Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू की उम्मीद

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भले ही आयरलैंड के खिलाफ सीरीज के दौरान डेब्यू का मौका न मिला हो लेकिन इंग्लैंड के विरुद्ध किस्मत चमक सकती है। इसकी बड़ी वजह यह है कि इंग्लैंड के खिलाफ भारत को पांच मैच टी20 फॉर्मेट में खेलने हैं। ऐसे में शुरुआत में भले ही उन्हें प्लेइंग XI में जगह न मिले लेकिन अंतिम मुकाबलों में खिलाया जा सकता है।
सोशल मीडिया पर तो वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को खिलाए जाने की काफी ज्यादा मांग हो रही है। वहीं, कई दिग्गजों ने उन्हें पहले टी20 के लिए चुनी गई संभावित प्लेइंग XI में भी शामिल किया है।
वैभव सूर्यवंशी ने नेट्स में लगाए चौके-छक्के
इंग्लैंड टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जाना है लेकिन इससे कुछ घंटों पहले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का एक जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया में तबाही मचाए हुए हैं। यह वीडियो वैभव की नेट्स में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का है। नेट्स में वैभव ने भारतीय गेंदबाजों के साथ-साथ थ्रो-डाउन स्पेशलिस्ट का भी सामना किया।
स्टार स्पोर्ट्स ने शेयर किया वैभव की तूफानी बल्लेबाजी का वीडियो
इस दौरान उन्होंने खुलकर बल्लेबाजी की और आगे बढ़कर भी शॉट खेले। वैभव को देखकर लग रहा है कि वह काफी अच्छी लय में हैं और अगर उन्हें मौका मिला तो फिर इंग्लिश गेंदबाजों की धुनाई करने में कसर नहीं छोड़ेंगे।
Dancing down the track and launching them big! 🚀#VaibhavSooryavanshi in supreme touch ahead of #ENGvIND 1st T20I 🫡
— Star Sports (@StarSportsIndia) July 1, 2026
Is today the day we see the prodigy make history on his senior India debut? 🇮🇳✨#ENGvIND 👉 1st T20I | WED, 1st JULY, 𝟗 𝐏𝐌 on JioHotstar pic.twitter.com/6Yr5zuCIpM
यह भी पढ़ें: SL-A vs IND-A 2nd Test Prediction - जानें किस टीम का रहेगा दबदबा? रन, विकेट और मैच प्रेडिक्शन रिपोर्ट
Tagged:
team india Vaibhav Sooryavanshi IND vs ENG T20 Series 2026