रणजी खेलने लायक नहीं हैं ये खिलाड़ी, लेकिन कप्तान गिल का बेस्ट फ्रेंड होने के चलते टीम इंडिया मिली जगह
Published - 20 May 2026, 02:46 PM | Updated - 20 May 2026, 03:03 PM
Table of Contents
Team India: अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज और एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने 19 मई को स्क्वाड का ऐलान कर दिया है।
अजीत अगरकर की अगुवाई में हुई बैठक में चयन समिति ने शुभमन गिल के बेस्ट फ्रेंड को भी टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया है, लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि ये खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी खेलने लायक नहीं है, लेकिन शुभमन गिल की मेहरबानी के कारण अब टीम इंडिया (Team India) की जर्सी पहनकर खेलता नजर आने वाला है। चलिए आपको बताते हैं कौन हैं ये खिलाड़ी।
कप्तान गिल के बेस्ट फ्रेंड को मौका

चयन समिति ने अफगानिस्तान के खिलाफ जून में होने वाली व्हाइट बॉल और रेड बॉल श्रृंखला के लिए स्क्वाड की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में कप्तान शुभमन गिल के बेस्ट फ्रेंड यानी, गुरनूर बराड़ को भी मौका दिया गया है।
बता दें कि, गुरनूर की कामयाबी के पीछे शुभमन गिल का हाथ माना जाता है, क्योंकि वह शुभमन ही थे, जिन्होंने जिला क्रिकेट में गुरनूर को मौका दिलाया था और फिर गुजरात टाइटंस में उनकी सिफारिश की थी। अब वहीं, गुरनूर टीम इंडिया (Team India) में खेलते नजर आने वाले हैं।
गौरतलब है कि अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत करने के दो साल के भीतर ही गुरनूर बराड़ की शुभमन गिल से मुलाकात हो गई थी। उस समय भारतीय कप्तान अंडर-19 टीम का हिस्सा थे। उन्होंने गुरनूर बराड़ से प्रभावित होकर उन्हें जिला टीम में स्पोट दिलाया, जिसके बाद वह अंडर-23 टीम तक का सफर तय कर सके।
रणजी के आंकड़े कर देंगे हैरान
25 वर्षींय गुरनूर बराड़ ने 2022 में पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था। इसके बाद से अब तक वह अपने गृह-राज्य के लिए 18 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं, जिसकी 28 पारियों में उन्होंने 27.30 की औसत और 45.3 के औसत स्ट्राइक रेट के साथ सिर्फ 52 विकेट लिए हैं, जिसमें वह केवल एक बार फाइव विकेट हॉल लेने में कामयाब हुए हैं।
यानी 28 पारियों में सिर्फ एक बार गुरनूर ने एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लिए हैं। जबकि वह रणजी ट्रॉफी 2025-26 का हिस्सा भी नहीं थे, लेकिन इसके बाद भी चयन समिति ने उनको मौका दिया है।
Team India: आकिब को किया नजरअंदाज
चौंकाने वाली बात ये है कि गुरनूर बराड़ को खिलाने के कारण चयन समिति ने जम्मू-कश्मीर के उभरते हुए सितारे आकिब नबी को नजरअंदाज कर दिया, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी 2025-26 में सर्वाधिक विकेट लेकर जम्मू को चैंपियन बनाया था।
उन्होंने मात्र 10 मैच की 17 पारियों में 60 बल्लेबाजों का शिकार किया था, जिसमें 7 बार फाइव विकेट हॉल थे तो दो बार फॉर विकेट हॉल उन्होंने चटकाए थे। लेकिन इसके बावजूद अजीत अगरकर एंड कंपनी ने आकिब को मौका न देकर कप्तान शुभमन गिल के बेस्ट ब्रेंड को मौका देना जरूरी समझा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर