स्टीव स्मिथ ने रच डाला इतिहास, टेस्ट हिस्ट्री में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले बने फील्डर

Published - 11 Oct 2026, 03:51 PM | Updated - 11 Oct 2026, 04:21 PM

Steve Smith 2

ऑस्ट्रेलिया की टीम दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर है। दोनों के बीच वनडे सीरीज के बाद, 9 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। डरबन में खेले जा रहे पहले मैच के तीसरे दिन स्टीव स्मिथ (Steve Smith) ने दक्षिण अफ्रीका की पारी में जैसे ही डेविड बेडिंगहम का कैच लपका, वे टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच पकड़ने वाले फील्डर बन गए। उन्होंने जो रूट को पीछे छोड़ दिया।

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) को सबसे सुरक्षित फील्डरों में से एक माना जाता है और टेस्ट इतिहास में सबसे ज्यादा कैच लेने की उपलब्धि दिखाती है कि उन्होंने कितनी निरंतरता के साथ फील्डिंग में योगदान दिया है।

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच के रिकॉर्ड को Steve Smith ने किया अपने नाम

Steve Smith 3

2010 में अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करने वाले स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के नाम अब 226 कैच हो गए हैं। डरबन में जारी मुकाबला स्मिथ के टेस्ट करियर का 126वां मैच है। इस मैच के तीसरे दिन स्मिथ ने सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा का एक शानदार कैच लपका, जिसकी क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

नाथन लियोन के खिलाफ बावुमा ने रिवर्स स्वीप का प्रयास किया लेकिन स्लिप में मौजूद स्मिथ चौकस नजर आए और उन्होंने कमाल का कैच पकड़ा, जिसकी मदद से उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले जो रूट (220) की बराबरी कर ली। इसके बाद, कप्तान पैट कमिंस की गेंद पर डेविड बेडिंगहम (49) का दूसरी स्लिप में कैच लिया और टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले फील्डर बन गए।

रूट और स्मिथ के बीच सबसे ज्यादा कैच को लेकर रेस

स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के साथ जो रूट भी टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाला फील्डर बनने की रेस में शामिल हैं। इन दोनों के बीच चूहे-बिल्ली वाला खेल जारी है। रूट अभी तक आगे नजर आ रहे थे लेकिन अब स्मिथ ने उन्हें पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप-5 फील्डर में शामिल अन्य तीन खिलाड़ी राहुल द्रविड़, महेला जयवर्धने और जैक कैलिस रिटायर हो गए हैं। ऐसे में स्मिथ और रूट ही अब रेस का हिस्सा हैं।

टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले टॉप 5 फील्डर्स


खिलाड़ी

करियर

मैच

पारियां

कैच

सर्वाधिक कैच

कैच/पारी

स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

2010-2026

126*

240

221

5

0.92

जो रूट (इंग्लैंड)

2012-2026

169

323

220

4

0.681

राहुल द्रविड़ (भारत/ICC)

1996-2012

164

301

210

3

0.697

महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

1997-2014

149

270

205

4

0.759

जैक कैलिस (दक्षिण अफ्रीका/ICC)

1995-2013

166

315

200

4

0.634

यह भी पढ़ें: रणजी में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज हुए फेल, केएल राहुल से लेकर जायसवाल तक सस्ते में OUT

Tagged:

south africa cricket team steve smith joe root australia cricket team David Bedingham
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com