रणजी में टीम इंडिया के धुरंधर बल्लेबाज हुए फेल, केएल राहुल से लेकर जायसवाल तक सस्ते में OUT

Published - 11 Oct 2026, 02:54 PM | Updated - 11 Oct 2026, 03:47 PM

Team India 14

Team India: भारत में रणजी ट्रॉफी 2026-27 का आगाज हो चुका है. 11 अक्टूबर से विजयवाड़ा में कर्नाटक टीम आंध्र के खिलाफ सीजन का पहला मुकाबला खेल रही है. लेकिन इस मुकाबले में टीम इंडिया (Team India) के कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. वहीं, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल भी बुरी तरह फ्लॉप हुए, जिसके बाद उनको लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा चल रही है.

रणजी में Team India के धुरंधर बल्लेबाज हुए फेल

Team India 6

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया (Team India) के कुछ खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी 2026-27 में उतरे हैं. केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर और साई सुदर्शन समेत कई भारतीय खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर आ रहे हैं. हालांकि, इस दौरान केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे. आंध्र के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए दोनों खिलाड़ी सस्ते में आउट हो गए, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

वेस्टइंडीज टी20 सीरीज खेल रहे ये 3 खिलाड़ी, लेकिन ओलंपिक में नहीं मिलेगी इन्हें जगह

सस्ते में आउट हुए राहुल-यशस्वी

आंध्र प्रदेश के खिलाफ कर्नाटक की ओर से ओपनिंग करते हुए केएल राहुल (KL Rahul) दस रन का आंकड़ा छूने में नाकाम रहे. के.वी. शशिकांत की गेंद पर विकेट गंवाने से पहले वह सिर्फ 4 रन ही बना सके थे. वहीं, अगर बात की जाए मुंबई के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाली की तो उनके बल्ले से महज 11 रन ही निकले. 13 गेंदों तक वह खाता तक नहीं खोल सके. जगजीत सिंह की गेंद पर उन्होंने शिवम भाम्बरी के हाथों अपना विकेट गंवा दिया.

टेस्ट में फ्लॉप हो रहे हैं यशस्वी जायसवाल

गौरतलब है कि यशस्वी जायसवाल का पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. पिछले साल वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ खेले गए दिल्ली टेस्ट में उन्होंने आखिरी बार शतक लगाया था. वहीं, अगर उनकी पिछली दस पारियों के आँकड़ें पर नजर डाली जाए तो इस दौरान उनके बल्ले से एक ही अर्धशतक निकला है. जबिक दो बार वह खाता तक नहीं खोल सके.

वहीं, श्रीलंका दौरे पर तीन पारियों में यशस्वी जायसवाल 77 रन बना सके थे. रणजी ट्रॉफी के शुरुआती मैच में उनके खराब प्रदर्शन ने टेस्ट टीम में उनकी जगह पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं.

रोहित शर्मा ने बताया अपने करियर का सबसे खराब दौर, बोले 'इस दौरान मैं बुरी तरह रोया....'

Tagged:

team india kl rahul yashasvi jaiswal
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com