रोहित शर्मा ने बताया अपने करियर का सबसे खराब दौर, बोले 'इस दौरान मैं बुरी तरह रोया....'
Published - 11 Oct 2026, 12:17 PM | Updated - 11 Oct 2026, 01:13 PM
Table of Contents
रोहित शर्मा (Rohit Sharma) भारतीय क्रिकेट इतिहास के धाकड़ बल्लेबाजों में से एक हैं. उन्होंने अपनी उम्दा बल्लेबाजी की बदौलत अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी पहचान बनाई है. अपने इस सफल करियर के दौरान कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. उनके करियर में एक ऐसा समय भी आया, जब उन्हें कठिन परिस्थितियों से गुजरना पड़ा. वहीं, अब रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने इस खराब दौर को याद करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है.
Rohit Sharma ने बताया अपने करियर का सबसे खराब दौर

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई उपलब्धियां हासिल की है. टीम इंडिया के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार पारियां खेली है. लेकिन उनका करियर सिर्फ सफलताओं तक ही सीमित नहीं है. रोहित शर्मा को अपने इस सफल करियर में कई मुश्किल परिस्थियों का भी सामना करना पड़ा. वहीं, अब हिटमैन ने अपने करियर के एक ऐसे दौर को याद किया है, जिसनें उन्हें तोड़कर रख दिया है.
कभी विराट कोहली से ज्यादा टैलेंटेड माने जाते थे ये 3 बल्लेबाज, लेकिन नहीं चला पाए टीम इंडिया में अपना सिक्का
वनडे वर्ल्ड कप 2023 फाइनल की हार से Rohit Sharma को लगा झटका
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने अपने शो फैमिली फुल हाउस विद में बातचीत करते हुए कहा कि वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार उनके पूरे करियर का सबसे बड़ा झटका है. उन्होंने बताया कि,
"वह मेरे करियर का सबसे कठिन दौर था. 2007 से लेकर अब तक मैंने ऐसा दौर कभी नहीं देखा. बहुत बुरा लगा क्योंकि हम इतना अच्छा खेल रहे थे कि हारना नामुमकिन लग रहा था. लेकिन खेल ऐसा ही होता है. जब आपको लगता है कि सब कुछ ठीक चल रहा है, तभी कुछ ऐसा हो जाता है जो आपको नीचे गिरा देता है. खेल यही सिखाता है. "
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत को लेकर कही ये बात
रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल में मिली खिताबी जीत को याद करते हुए कहा कि,
शायद 2024 टी20 विश्व कप में वो बेताबी और जीतने की भूख न होती अगर हमें वो हार न मिली होती। मुझे लगता है कि असफलता सफलता से कहीं ज्यादा सिखाती है। हर 19 नवंबर के बाद 29 जून आता है.
गौरतलब है कि 19 नवंबर 2023 का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले में भारत के हाथों 6 विकेटों से हार लगी थी. ग्रुप स्टेज और नॉकआउट राउंड के सभी मुकाबले जीतने के बाद भारतीय टीम फाइनल का टिकट हासिल कर सकी थी. हालांकि, इस लय के बावजूद टीम खिताबी मुकाबले में जीत दर्ज करने में नाकाम रही.
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर