IPL 2027 की नीलामी में वेस्टइंडीज के इस खिलाड़ी पर बरसेगा पैसा, सभी टीमें इसे 25-30 करोड़ में खरीदने को तैयार
Table of Contents
आईपीएल में हमेशा से ही वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाड़ियों का खास प्रभाव देखने को मिला है। लीग की शुरुआत से लेकर अभी तक लगभग हर सीजन में टॉप के कैरेबियाई खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते रहे हैं। कीरोन पोलार्ड, क्रिस गेल, ड्वेन ब्रावो, आंद्रे रसेल और ब्रायन लारा जैसे सितारे खेलकर रिटायर हो चुके। वहीं, सुनील नरेन और जेसन होल्डर जैसे अनुभवी खिलाड़ी अभी भी अपना जलवा बिखेर रहे हैं।
आईपीएल के हर ऑक्शन में वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल सकता है और एक खास खिलाड़ी के लिए काफी सारी टीमें आपस में टकराती नजर आ सकती हैं।
West Indies के इस खिलाड़ी के लिए IPL 2027 में हो सकता है टीमों के बीच घमासान

आईपीएल 2027 का मिनी ऑक्शन साल के आखिरी महीने में गोवा में होगा। इससे पहले लगभग सभी टीमें उन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख रही होंगी, जो इस समय धमाल मचा रहे हैं। इसमें वेस्टइंडीज (West Indies) के कप्तान शाई होप का नाम भी है। होप ने वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर आतंक मचाया हुआ है और भारतीय परिस्थितियों में रनों की बारिश कर रहे हैं।
पिछली चार पारियों में भारत के खिलाफ 3 शतक और 1 अर्धशतक
भारत के दौरे पर वेस्टइंडीज (West Indies) की टीम तीन मैचों की वनडे वनडे सीरीज में 2-1 से हार गई और अभी दोनों के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। इन 5 मुकाबलों के बाद, जिस खिलाड़ी की सबसे ज्यादा वाहवाही हुई है, वह वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ही हैं। होप ने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर रखा है।
दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने मौजूदा दौरे पर अपनी पिछली चार पारियों में तीन शतक और एक अर्धशतक बनाया है। उन्होंने 104 और 162* के स्कोर अंतिम दो वनडे में बनाए थे। वहीं, लखनऊ में पहले टी20 में 52 रनों की पारी खेली थी, जबकि रांची में 102 रन नाबाद बनाकर अपनी टीम को टी20I में उसका सबसे बड़ा टारगेट सफलतापूर्वक हासिल करने में मदद की थी।
बल्लेबाजी के साथ-साथ कीपिंग और कप्तानी के भी विकल्प
शाई होप न सिर्फ अपनी धुआंधार बल्लेबाजी से फ्रेंचाइजियों को आकर्षित कर सकते हैं, बल्कि उनके पास विकेटकीपिंग का भी कौसल है। वहीं, अगर कोई टीम चाहे तो उन्हें कप्तानी के लिए भी चुन सकती है। उनके पास लीडरशिप का अच्छा अनुभव है और मौजूदा समय में वनडे और टी20 में वेस्टइंडीज की कमान संभाल रहे हैं।
होप के टी20 करियर के आंकड़े
अगर बात करें शाई होप के टी20 करियर की तो उन्होंने अलग-अलग लीगों में भी हिस्सा लिया है। आईपीएल में भी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल चुके हैं। ओवरऑल 232 टी20 मैचों में 31.86 के औसत से 6246 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 130 का है। उनके नाम 5 शतक और 32 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में खेलना डिजर्व करते थे ये 4 स्टार खिलाड़ी, लेकिन जिंदगीभर खेलते रह गए सिर्फ रणजी