कभी विराट कोहली से ज्यादा टैलेंटेड माने जाते थे ये 3 बल्लेबाज, लेकिन नहीं चला पाए टीम इंडिया में अपना सिक्का

Published - 11 Oct 2026, 09:16 AM | Updated - 11 Oct 2026, 09:50 AM

Virat Kohli 2

दाएं हाथ के बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय क्रिकेट इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक हैं. अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और निरंतर प्रभावशाली प्रदर्शन की बदौलत वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं. यही वजह है कि हर उभरते हुए युवा खिलाड़ी का सपना होता है कि वह विराट कोहली की तरह मुकाम हासिल कर पाए.

लेकिन एक समय ऐसा भी था, जब 3 भारतीय खिलाड़ियों को किंग कोहली (Virat Kohli) से भी ज्यादा टैलेंटेड माना जाता था. मगर इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी काबिलियत साबित करने में असफल होने के कारण वह टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके. तो आइए जानते हैं कि कौन हैं ये 3 खिलाड़ी....

कभी Virat Kohli से ज्यादा टैलेंटेड माने जाते थे ये 3 बल्लेबाज

मनीष पांडे

MANISH PANDEY

साल 2009 में आईपीएल का पहला शतक जड़ने वाले मनीष पांडे ने अपने करियर की शुरुआत में ही अपनी ज़बरदस्त बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. 2016 में सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में 104* रनों की मैच जिताऊ शतकीय पारी खेल वह अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने में कामयाब रहे थे. लेकिन निरन्तरता की कमी और स्ट्राइक रेट की वजह से मनीष पांडे टीम में अपनी जगह पक्की नहीं कर सके और अंदर-बाहर होते रहे.

उस शख्स का नाम आया सामने, जिसके चलते Virat Kohli ने जल्दबाजी में टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

मनोज तिवारी

बंगाल के बल्लेबाज मनोज तिवारी की एक समय पर केविन पीटरसन जैसे धाकड़ खिलाड़ियों से तुलना होती थे. अपनी घरेलू टीम के लिए उन्होंने कई ऐतिहासिक और यादगार पारियाँ खेली हैं. यही वजह थी कि उन्हें विराट कोहली (Virat Kohli) से भी ज्यादा खूंखार बल्लेबाज माना जाता था. लेकिन चोटों और टीम में जगह बनाने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते मनोज तिवारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वो मुकाम हासिल नहीं कर सके, जिसकी उनसे उम्मीद की जा रही थी.

सौरभ तिवारी

इस सूची का आखिरी नाम झारखंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज सौरभ तिवारी का है. लंबे बालों, मजबूत कद-काठी और गगनचुंबी छक्के मारने की क्षमता के कारण उन्हें 'एमएस धोनी का क्लोन' या 'जूनियर धोनी' कहा जाता था. साल 2008 में विराट कोहली की अगुवाई वाली भारतीय अंडर-19 टीम का हिस्सा रहे इस खिलाड़ी ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है.

इसकी बदौलत ही वह 2010 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के लिए डेब्यू कर पाए. हालांकि, पर्याप्त मौके न मिल पाने की वजह से वह अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लंबा नहीं खींच सके. इसके अलावा फिटनेस समस्या और फॉर्म में गिरावट भी सौरभ तिवारी के रास्ता का रोड़ा बनी.

ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों पर CSK कोच जहीर खान की नजर, इनके लिए अपनी तिजोरी लुटाने को तैयार

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com