उस शख्स का नाम आया सामने, जिसके चलते विराट कोहली ने जल्दबाजी में टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

Published - 11 Oct 2026, 08:51 AM | Updated - 11 Oct 2026, 09:15 AM

Virat Kohli 2

भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने पिछले साल टेस्ट क्रिकेट से अचानक संन्यास लेकर हर किसी को हैरान कर दिया था. इसके बाद उनके फैसले पर कई सवाल उठाए गए. माना जा रहा था कि वह अभी कुछ और साल तक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) ने रिटायरमेंट की घोषणा करके सभी अटकलों पर विराम लगा दिया. वहीं, अब पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने उनके संन्यास को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Virat Kohli के संन्यास पर वसीम जाफर ने दिया बयान

Virat Kohli 7

विराट कोहली (Virat Kohli) ने जब से टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया है, तब से ही क्रिकेट एक्सपर्ट्स इस फैसले पर अपनी राय पेश करते नजर आ रहे हैं. कई क्रिकेट दिग्गज उन्हें रिटायरमेंट से वापिस लेने की सलाह दे चुके हैं, जबकि कुछ इसके पीछे की संभावित वजहों पर चर्चा करते दिखाई दिए हैं. वहीं, अब पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर के एक बयान ने सनसनी मचा दी है.

हाल ही में अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि विराट कोहली (Virat Kohli) अजीत अगरकर और उनके चयनकर्ताओं द्वारा उनके साथ किए गए व्यवहार से खुश नहीं रहे होंगे. इसके बाद से ही क्रिकेट फैंस के मन में सवाल उठ रहा है कि क्या इसके चलते किंग कोहली ने संन्यास का फैसला लिया.

'मेरा कोई नुकसान नहीं....' मोहम्मद शमी ने चयनकर्ताओं से फिर लिया पंगा, सुना डाली खरी-खरी

पूर्व भारतीय खिलाड़ी के बयान ने मचाई सनसनी

अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में वसीम जाफर ने विराट कोहली (Virat Kohli) के अचानक संन्यास लेने के फैसले पर चर्चा की. किसी को सीधे तौर पर ज़िम्मेदार ठहराने के बजाय उन्होंने इस मामले में भारत के पूर्व मुख्य चयनकर्ता और उनकी टीम पर परोक्ष रूप से सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि,

"ऐसा लग रहा था कि विराट अपने साथ हुए बर्ताव से थोड़ा नाराज थे. विराट जैसा खिलाड़ी लोगों को मैदान तक खींच लाता है. उनके बहुत सारे प्रशंसक हैं. वह निश्चित रूप से और अधिक टेस्ट क्रिकेट खेल सकते थे. जब तक हम विराट से खुद नहीं सुनेंगे, तब तक हमें पता नहीं चलेगा. वह इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहे थे."

इन खिलाड़ियों के टीम से बाहर होने पर जाहिर की नाराजगी

वसीम जाफ़र ने बात को आगे बढ़ाते हुए मोहम्मद शमी, सरफराज खान और अभिमन्यु ईश्वरन समेत कई खिलाड़ियों के बाहर होने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि,

"मैं उन्हें 10 में से 7 अंक दूंगा. मुझे लगता है कि कुछ लोगों के साथ उनका व्यवहार बेहतर हो सकता था. टी20 विश्व कप जीतने के बाद सूर्या को टीम से बाहर कर दिया गया. भुवी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच क्यों नहीं खेल रहे थे? शमी कहां हैं? फिर सरफराज के साथ जो कुछ भी हुआ, औकिब नबी को पहले क्यों नहीं चुना गया; अभिमन्यु ईश्वरन का मामला भी कुछ ऐसा ही रहा है."

"फिर, जिस तरह से उन्होंने विराट और रोहित को संभाला और आईपीएल के बाद अय्यर को सीधे कप्तान बना दिया. चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद रोहित को कप्तानी से हटा दिया गया. मुझे लगता है कि इन चीजों में सुधार किया जा सकता था. लेकिन वे अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं और कड़े फैसले लेने से नहीं डरते."

IPL 2027 से पहले सूर्यकुमार यादव ने बदली अपनी टीम, इस नई टीम से खेलने का किया ऐलान

Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com