'मेरा कोई नुकसान नहीं....' मोहम्मद शमी ने चयनकर्ताओं से फिर लिया पंगा, सुना डाली खरी-खरी
Published - 11 Oct 2026, 07:41 AM | Updated - 11 Oct 2026, 08:04 AM
Table of Contents
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) टीम इंडिया में वापसी का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. उन्हें टीम से बाहर हुए करीब एक साल हो चुका है. लगातार घरेलू क्रिकेट खेलने के बावजूद वह दोबारा राष्ट्रीय टीम में जगह हासिल नहीं कर पाए हैं. ऐसे में अब मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने टीम इंडिया में न चुने जाने पर प्रतिक्रिया दी है. इसके अलावा उन्होंने भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर भी बातचीत की है.
टीम इंडिया से बाहर होने पर Mohammed Shami प्रतिक्रिया

भारतीय टीम इसी महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलने वाली है, जिसके लिए भुवनेश्वर कुमार का चयन हुआ है. लगभग चार साल के बाद वह टीम में वापसी करने में सफल रहे. इसके बाद अब मोहम्मद शमी ने रेवस्पोर्ट्ज को दिए गए इंटरव्यू में भुवनेश्वर कुमार के कमबैक को लेकर बातचीत की. उन्होंने कहा कि भुवी के सेलेक्शन से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है. साथ ही तेज गेंदबाज ने दावा किया कि जब भी उन्हें टीम में मौका मिलेगा, तो वह अपना बेस्ट देंगे.
249 रन डिफेंड ना कर पाने पर भड़के कोच गंभीर, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार
भुवनेश्वर कुमार की वापसी को लेकर कही ये बात
रेवस्पोर्ट्ज के हवाले से बात करते हुए मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) ने कहा कि अगर उन्हें टीम में मौका मिलेगा, तो वह अपना बेस्ट देंगे. लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है, तो इसमें उनका कोई नुकसान नहीं है. उन्होंने कहा कि,
भुवनेश्वर कुमार को भारत के लिए खेलने का मौका मिला है, यह उनके लिए अच्छी बात है, मगर इससे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, जहां भी मुझे खेलने का मौका मिलेगा, मैं अपना बेस्ट दूंगा। इस समय, मेरा फोकस रणजी मैच पर है। मेरे साथ ये चीज दो-तीन सालों से हो रही है। मैंने बंगाल के लिए अच्छा किया है और फिट भी रहा हूं। अगर मुझे दोबारा भारत के लिए खेलने का मौका नहीं मिलता है, तो इसमें मेरा नुकसान नहीं है।
खराब फिटनेस की वजह से बाहर हुए Mohammed Shami
गौरतलब है कि कुछ समय पहले ऐसी रिपोर्ट्स आई थीं कि खराब फिटनेस के कारण मोहम्मद शमी को टीम इंडिया से बाहर कर दिया गया है. इसलिए उनकी जगह हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवा तेज गेंदबाजों को मौका मिल रहा है. मोहम्मद शमी ने भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला साल 2025 में खेल था. इसके बाद से ही उन्हें टीम का हिस्सा नहीं बनाया गया है. घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पाए हैं.
कौन हैं ODI के 3 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज? एबी डिविलियर्स ने लिया इन तीनों दिग्गजों का नाम
ऑथर के बारे में
मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर