IPL 2027 से पहले सूर्यकुमार यादव ने बदली अपनी टीम, इस नई टीम से खेलने का किया ऐलान

Published - 11 Oct 2026, 08:04 AM | Updated - 11 Oct 2026, 08:35 AM

Suryakumar Yadav 4

भारत को बतौर कप्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) इस समय टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. श्रेयस अय्यर के टी20 टीम की कमान संभालने के बाद भारतीय चयनकर्ताओं ने स्काई को एक बार भी टीम में मौका नहीं दिया है. इस बीच अब सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के टीम बदलने की खबर सामने आई है, जिसने सनसनी मचा दी है.

Suryakumar Yadav ने बदली अपनी टीम

Suryakumar Yadav

गोवा में आईपीएल 2027 मिनी ऑक्शन का आयोजन होने जा रहा है, जिसके लिए सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी तैयारियां शुरू कर ली है. दिसंबर में आयोजित होने वाले इस इवेंट में हर साल की तरह इस बार भी खिलाड़ियों पर करोड़ो रुपयो की बारिश होती नजर आ सकती है. लेकिन इससे पहले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) से जुड़ी एक खबर ने सनसनी मचा दी है. हाल ही में मिली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने नई
टीम से जुड़ने का फैसला किया है.

249 रन डिफेंड ना कर पाने पर भड़के कोच गंभीर, सीधे तौर पर इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

इस नई टीम से खेलने का किया ऐलान

सूर्यकुमार यादव ने पारसी जिमखाना के साथ अपना एक दशक लंबा साथ खत्म कर लिया है. नए सत्र से पहले उन्होंने मुंबई के एक स्थानीय टूर्नामेंटों के लिए एमआईजी क्रिकेट क्लब में शामिल होने का फैसला किया है. इस टीम में जुड़ने से पहले वह 12 सालों तक पारसी जिमखाना क्लब का प्रतिनिधित्व करते नजर आए थे. रणजी ट्रॉफी 2026-27 में मुंबई टीम से बाहर होने के बाद सूर्यकुमार ने यह कदम उठाया है. एमआईसी क्रिकेट क्लब ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि वह आगामी सीजन के लिए टीम की कप्तानी करेंगे.

Suryakumar Yadav ने किया क्लब का प्रस्ताव स्वीकार

मुंबई क्रिकेट क्लब के पूर्व खिलाड़ी और एमआईसी क्रिकेट क्लब के क्रिकेट सचिव अमित दानी ने मुंबई मिरर के साथ बातचीत करते हुए बताया कि सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी करने के लिए क्लब का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. उन्होंने कहा,

“सूर्य इस सत्र से एमआईजी सीसी के लिए खेलेंगे। हम चाहते थे कि वे हमारी टीम की कप्तानी करें, और वे सहमत हो गए हैं। वे रविवार को एमआईजी सीसी में एमसीए प्रेसिडेंट्स कप के एक मैच में हमारे लिए अपना पदार्पण करेंगे। हम शनिवार को साईनाथ क्रिकेट क्लब के खिलाफ अपना पहला एमसीए प्रेसिडेंट्स कप मैच खेलेंगे, लेकिन सूर्या उस मैच में नहीं खेल पाएंगे क्योंकि वह रेड-बॉल मैच सिमुलेशन से गुजर रहे हैं।”

'मेरा कोई नुकसान नहीं....' मोहम्मद शमी ने चयनकर्ताओं से फिर लिया पंगा, सुना डाली खरी-खरी

Tagged:

team india Suryakumar Yadav IPL 2027
Manvi Nautiyal

मानवी नौटियाल एक उत्साही और अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें खेलों की दुनिया से गहरा लगाव है।... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com