ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों पर CSK कोच जहीर खान की नजर, इनके लिए अपनी तिजोरी लुटाने को तैयार
Table of Contents
आईपीएल का टाइटल पांच बार अपने नाम कर चुकी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अगले सीजन से पहले बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है। टीम ने अपने कोचिंग स्टाफ में से हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग को हटा दिया। वहीं, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी को भी हटाए जाने की खबर है। फ्लेमिंग के रिप्लेसमेंट के रूप में जहीर खान की नियुक्ति हो चुकी है।
ऐसे में दिसंबर में होने वाले मिनी ऑक्शन में जहीर अपनी पसंद के कुछ खिलाड़ियों को CSK का हिस्सा बना सकते हैं। इस लेख में हम ऐसे ही 3 खिलाड़ियों का जिक्र करने जा रहे हैं, जिनके लिए जहीर बड़ी रकम खर्च करने से भी नहीं पीछे हटेंगे।
इन 3 खिलाड़ियों को CSK में शामिल करने के लिए जहीर खान खर्च कर सकते हैं मोटी रकम
1. जोश टंग
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले कुछ सीजन से तेज गेंदबाजी एक बड़ी समस्या रही है। इसी वजह से जहीर खान की नजर कुछ अच्छे तेज गेंदबाजों पर होगी, जो आईपीएल 2027 के लिए CSK को मजबूती प्रदान कर सकें। इनमें से एक नाम इंग्लैंड के पेसर जोश टंग का हो सकता है। टंग ने इंग्लैंड के लिए टेस्ट में काफी अच्छा किया है लेकिन व्हाइट बॉल क्रिकेट में भी प्रभावित किया है।
इस तेज गेंदबाज ने अभी तक ओवरऑल 36 टी20 खेले हैं और 19.56 के औसत से 51 विकेट चटकाए हैं। वहीं, द हंड्रेड 2026 में 10 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए। ऐसे में साफ़ है कि इस बार उन पर आईपीएल ऑक्शन के दौरान कई टीमों की नजर होगी और जहीर भी उन पर बड़ी रकम खर्च कर सकते हैं।
2. शाई होप

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम हमेशा से ही अनुभवी और तकनीकी रूप से सक्षम खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़कर नए रोल में ढालती हुई नजर आई है। इससे उन्हें काफी फायदा भी हुआ है। अब इसी के लिए वेस्टइंडीज के व्हाइट बॉल कप्तान शाई होप को भी जहीर खान CSK में मौका दे सकते हैं।
शाई होप का प्रदर्शन काफी कमाल का रहा है और उन्होंने व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी प्रभावित भी किया है। उनके पास अच्छी तकनीक है और वे आक्रामकता के साथ रन बटोरना भी जानते हैं। वेस्टइंडीज के भारत दौरे पर वे कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। पहले उन्होंने ODI सीरीज में तबाही मचाई और अब टी20I सीरीज में भी अच्छा कर रहे हैं। इसी वजह से जहीर मिनी ऑक्शन के दौरान उन्हें अपनी टीम में शामिल करने को देख सकते हैं।
3. नाथन स्मिथ
न्यूजीलैंड के 28 वर्षीय खिलाड़ी नाथन स्मिथ पर भी CSK के हेड कोच जहीर खान की नजर हो सकती है। इसकी बड़ी वजह स्मिथ का बॉलिंग ऑलराउंडर होना है। वे तेज गेंदबाजी के साथ-साथ बल्ले से अच्छी हिटिंग भी कर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ियों की मांग टी20 क्रिकेट में काफी ज्यादा रहती है।
इसी वजह से जहीर खान भी नाथन स्मिथ को टारगेट कर सकते हैं। इस खिलाड़ी ने अभी तक अपने टी20 करियर में 79 मैचों में 82 विकेट झटके हैं। वहीं, बल्लेबाजी में 572 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़ें: 'मेरा कोई नुकसान नहीं....' मोहम्मद शमी ने चयनकर्ताओं से फिर लिया पंगा, सुना डाली खरी-खरी