कप्तान शुभमन गिल हुए अहम मुकाबले से बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे मैच

Published - 11 Oct 2026, 10:58 AM | Updated - 11 Oct 2026, 11:24 AM

Shubman Gill 5

भारतीय टीम के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक्शन में नजर आए। तीन मैचों की वनडे सीरीज में टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी और इसमें गिल का प्रदर्शन भी शानदार रहा। उन्होंने पहले दो वनडे में ही शतक और डबल सेंचुरी जड़ दी। दूसरे मैच में उन्होंने 223 रनों की नाबाद पारी के दौरान ODI में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

इस सीरीज के बाद शुभमन गिल (Shubman Gill) के लिए बड़ा चैलेंज न्यूजीलैंड का दौरा है, जिसमें तीनों ही फॉर्मेट में सीरीज खेली जानी हैं। वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी और टेस्ट सीरीज 19 नवंबर से खेली जाएगी। दो मैचों की टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए काफी सारे खिलाड़ी रणजी ट्रॉफी में हिस्सा ले रहे हैं। शुभमन के भी पंजाब के लिए खेलने की उम्मीद है।

रणजी ट्रॉफी के पहले राउंड से Shubman Gill बाहर

Shubman Gill 6

न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया के पास टेस्ट सीरीज की तैयारियों के लिए काफी कम समय रहेगा। भारत ने अपना आखिरी रेड बॉल मैच अगस्त में श्रीलंका दौरे पर खेला था। इसके बाद सीधे न्यूजीलैंड में ही उतरना होगा। न्यूजीलैंड में टेस्ट से पहले वनडे सीरीज भी होगी, जिसमें कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) समेत कई प्रमुख खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इसी वजह से अंतिम दो मैचों के लिए अलग टीम चुनी जा सकती है, ताकि टेस्ट की तैयारियों के लिए पर्प्याप्त समय रहे।

कुछ खिलाड़ियों को 24 अक्टूबर से न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन मैचों की अनाधिकारिक टेस्ट सीरीज के लिए इंडिया ए के स्क्वाड में चुना गया है लेकिन शुभमन गिल (Shubman Gill) उसका हिस्सा नहीं हैं। इसी वजह से संभावना जताई जा रही थी कि गिल रणजी ट्रॉफी 2026-27 के पहले राउंड में पंजाब के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

असम के खिलाफ मैच में गिल नहीं ले रहे हिस्सा

11 अक्टूबर से शुरू हुए रणजी ट्रॉफी के नए सीजन के अपने पहले मैच में पंजाब की टीम असम के खिलाफ चंडीगढ़ में खेल रही है। इसके लिए स्क्वाड में गिल के भी शामिल होने की संभावना जताई गई थी, क्योंकि BCCI ने सभी खिलाड़ियों को कम से कम एक मैच खेलने के लिए कहा है। इसी वजह से असम के खिलाफ गिल के खेलने की उम्मीद नजर आ रही थी लेकिन जब इस मैच का स्क्वाड आया तो उसमें गिल का नाम नहीं था।

तभी साफ हो गया था कि शुभमन गिल (Shubman Gill) रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में पंजाब के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनके बाहर रहने की वजह सामने नहीं आई है।

असम के खिलाफ मैच के लिए पंजाब की प्लेइंग XI

उदय सहारन (कप्तान), सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), हरनूर सिंह, विहान मल्होत्रा, रमनदीप सिंह, हरप्रीत बराड़, इमांजोत सिंह चहल, उमेश यादव, जशनप्रीत सिंह, हरजस सिंह, गुरनूर बरार

यह भी पढ़ें: कभी विराट कोहली से ज्यादा टैलेंटेड माने जाते थे ये 3 बल्लेबाज, लेकिन नहीं चला पाए टीम इंडिया में अपना सिक्का

Tagged:

shubman gill team india Punjab Cricket Team Ranji Trophy 2026-27
Prashant

प्रशांत कुमार क्रिकेट लेखक हैं, जिन्होंने 2019 में स्पोर्ट्स पत्रकारिता में कदम रखा और इसके बाद इसी... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com