ट्राई सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का ऐलान, दुर्गा माता के भक्त को मिली कप्तानी
Table of Contents
2027 वनडे वर्ल्ड कप में अब एक साल से भी कम का समय बचा है। इसी वजह से सभी टीमें तैयारियों को मजबूत करने में लगी हुई हैं। कुछ द्विपक्षीय सीरीज खेल रही हैं तो कुछ टीमों के बीच ट्राई-सीरीज (Tri-Series) होने जा रही है। अक्टूबर में पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के अलावा जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और बांग्लादेश भी त्रिकोणीय सीरीज खेलने जा रहे हैं।
17 अक्टूबर से यूएई में होने जा रही वनडे ट्राई-सीरीज (Tri-Series) में बांग्लादेश की टीम जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान का सामना करेगी। इस सीरीज के लिए बांग्लादेशी स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें 16 खिलाड़ियों को जगह मिली है।
बांग्लादेश ने दुर्गा माता के भक्त को सौंपी Tri-Series के लिए कप्तानी

आगामी ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के लिए बांग्लादेश ने अपने स्क्वाड की कप्तानी लिटन दास को सौंपी है, जो प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। इस खिलाड़ी ने अपने प्रदर्शन से कई मौकों पर मुश्किल समय में बांग्लादेश की लाज बचाई है। काफी कम लोगों को पता होगा कि बांग्लादेश में रहने के बावजूद लिटन माँ दुर्गा की भक्ति करते हैं और हर साल दूर्गा पूजा धूमधाम से मनाते हैं।
हालांकि, 2015 में जब उन्होंने फेसबुक पर पूजा के बाद अपनी तस्वीरें शेयर की थीं तो उन्हें काफी ट्रोल भी होना पड़ा था। बांग्लादेशी फैंस को यह बात रास नहीं आई थी, लेकिन लिटन ने अपनी भक्ति कायम रखी।
अनकैप्ड मिस्ट्री स्पिनर को ट्राई-सीरीज के लिए किया सेलेक्ट
जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान एक खिलाफ होने वाली ट्राई-सीरीज (Tri-Series) के लिए बांग्लादेश ने अनकैप्ड मिस्ट्री स्पिनर एलिस अल इस्लाम को पहली बार वनडे स्क्वाड में जगह दी है। एलिस ने हाल ही में जापान में खेले गए एशियन गेम्स 2026 में अपना टी20 डेब्यू किया था। अब वे ODI टीम में भी चुन लिए गए हैं।
घरेलू टूर्नामेंट में हालिया शानदार प्रदर्शन के लिए एलिस को इनाम मिला है। वह नई गेंद से बॉलिंग करने में माहिर हैं और उन्होंने कुल मिलाकर 19 लिस्ट-ए मैचों में 17.05 की औसत और 4.05 की इकॉनमी रेट से 35 विकेट लिए हैं।
नाहिद राणा अभी नहीं हुए फिट, रिहैब रखेंगे जारी
बांग्लादेश को ट्राई-सीरीज में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज नाहिद राणा का साथ नहीं मिलेगा। नाहिद अभी तक अपनी इंजरी से पूरी तरह रिकवर नहीं हैं। इसी वजह से वे अपना रिहैब जारी रखेंगे। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इसी साल जुलाई में खेला था। इसके बाद, चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया दौरे पर नहीं जा पाए। वहीं, एशियन गेम्स और अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से भी बाहर हो गए।
ट्राई-सीरीज के लिए बांग्लादेश का वनडे स्क्वाड
लिटन दास (कप्तान), तौहीद हृदोय (उपकप्तान), तंजिद हसन, सैफ हसन, सौम्य सरकार, नजमुल हुसैन शांतो, मुसद्देक हुसैन सैकत, मेहदी हसन मिराज, क्वाजी नुरुल हसन सोहन (विकेटकीपर), रिशाद हुसैन, तनवीर इस्लाम, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, शोरिफुल इस्लाम, एलिस अल इस्लाम।
यह भी पढ़ें: कप्तान शुभमन गिल हुए अहम मुकाबले से बाहर, अब नहीं खेल पाएंगे मैच