बांग्लादेश की पाकिस्तान पर सीरीज जीत से Team India को WTC में बंपर फायदा, अब ये दोनों टीमें कर रही फाइनल के लिए क्वालीफाई
Published - 20 May 2026, 01:40 PM | Updated - 20 May 2026, 01:45 PM
Table of Contents
WTC Points Table: बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दो मैच की टेस्ट श्रृंखला में 2-0 से हरा दिया है। सीरीज का दूसरा मुकाबला सिल्हट में खेला गया था, जहां पर मेजबानों ने 78 रन की धमाकेदार जीत दर्ज ही।
इससे पहले मेहमान टीम को बांग्लादेश ने मैच जीतने के लिए 437 रन का विशाल लक्ष्य दिया था, लेकिन पाकिस्तान की दूसरी पारी सिर्फ 358 रन पर सिमट गई, जिसमें मोहम्मद रिजवान ने 94 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
इस मैच के बाद चलिए जानते हैं कि आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) में क्या बदलाव आया है और भारत को क्या फायदा मिला है।
WTC Points Table: बांग्लादेश ने लगाई लंबी छलांग
पाकिस्तान के खिलाफ श्रृंखला में क्लीन स्वीप करने के बाद बांग्लादेश ने आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) में लंबी छलांग लगाई है। सीरीज शुरू होने से पहले बांग्लादेश 8वें स्थान पर थी, लेकिन पाकिस्तान को दो मैचों में शिकस्त देने के बाद वह अब पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।
टूर्नामेंट में बांग्ला टाइगर्स ने 4 मैच खेले हैं, जिसमें दो उन्होंनेे जीते हैं तो एक गंवाया है और एक मैच ड्रॉ रहा है। उनका जीत प्रतिशत इस सीरीज के बाद 58.33 हो गया है, जो कि भारत से भी बेहतर है।
भारत को क्या हुआ फायदा?
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की शुरुआत भारत ने इंग्लैंड दौरे से की थी, जहां पांच मैचों की श्रृंखला 2-2 से ड्रॉ रही थी। इस सीरीज के बाद भारत ने वेस्टइंडीज को 2-0 से हराया था, लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनको श्रृंखला 0-2 से गंवानी पड़ी थी।
इस वजह से भारत अंक तालिका (WTC Points Table) में छठे स्थान पर है। उनका जीत प्रतिशत 48.15 है। वहीं, बांग्लादेश से हारने के बाद पाकिस्तान पांचवें स्थान से फिसलकर 8वें पायदान पर पहुंच गया है। जबकि 7वें नंबर पर इंग्लैंड का कब्जा है। वहीं, 9वें स्थान पर वेस्टइंडीज काबिज है, जिन्होंने अब तक 8 में से 7 मैच गंवाए हैं।
अफगानिस्तान सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की अनदेखी क्यों? इस वजह से नहीं मिला मौका, अब सामने आई वजह
ये टीमें शीर्ष चार में शामिल
ऑस्ट्रेलियाई टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका (WTC Points Table) में पहले स्थान पर काबिज है। उनके फिलहाल 87.50 जीत प्रतिशत अंक हैं, जिसके दम पर वह फाइनल में पहुंचने की मजबूत दावेदार मानी जा रही है।
वहीं, न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम 77.78 जीत प्रतिशत पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर काबिज है तो गत विजेता साउथ अफ्रीका 75 जीत प्रतिशत के बाद तीसरे नंबर पर मौजूद हैं।
बता दें कि, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच अंकों (WTC Points Table) का केवल थोड़ा बहुत अंतर है। चौथे नंबर पर श्रीलंका काबिज है, जिनका जीत प्रतिशत 66.67 है। बता दें कि, फाइनल के दो प्रमुख दावेदार देखे जाए तो वह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड लग रही हैं।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर