अफगानिस्तान सीरीज में वैभव सूर्यवंशी की अनदेखी क्यों? इस वजह से नहीं मिला मौका, अब सामने आई वजह
Published - 20 May 2026, 12:39 PM | Updated - 20 May 2026, 12:47 PM
Table of Contents
Vaibhav Sooryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा विध्वंसक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, लेकिन इस पारी से कुछ घंटों पर पहले बीसीसीआई ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए स्क्वाड का ऐलान किया है, लेकिन इस लिस्ट में वैभव (Vaibhav Sooryavanshi) का नाम शामिल नहीं है। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर किस कारण अफगानिस्तान सीरीज में वैभव की अनदेखी की गई है।
क्यों नहीं मिला Vaibhav Sooryavanshi को मौका?
अफगानिस्तान के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को स्क्वाड में नहीं चुना गया है, क्योंकि इस युवा विस्फोटक बल्लेबाज का चयन पहले ही श्रीलंका में होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला के लिए हो चुका है।
इस सीरीज में इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए हिस्सा लेने वाली है और यही कारण है कि बीसीसीआई ने सीनियर टीम में वैभव सूर्यवंशी का चयन नहीं किया है, क्योंकि ये दोनों सीरीज जून में खेली जानी है और दोनों की डेट्स के बीच टकराव के कारण वैभव को अफगानिस्तान के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में चांस नहीं मिला है।
कब होगी ट्राई सीरीज की शुरुआत?
श्रीलंका की सरजमीं पर होने वाली इस ट्राई सीरीज की शुरुआत 9 जून से होगी, जबकि इसका फाइनल मैच 21 जून को खेला जाना है। बता दें कि, इस दौरान टीम इंडिया कुल 4 मैच खेलेगी, जिसमें दो मैच अफगानिस्ता ए के खिलाफ होंगे तो दो मैच श्रीलंका ए के साथ खेले जाएंगे। इस श्रृंखला में टीम इंडिया को लीड करने की जिम्मेदारी तिलक वर्मा के कंधों पर सौंपी गई है।
आईपीएल में धमाका कर रहे हैं वैभव!
15 साल के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं। वह अभी तक टूर्नामेंट में पिंक आर्मी के लिए खेलते हुए 13 पारियों में सर्वाधिक 579 रन बनाए हैं, जिसमें उन्होंने एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। बता दें कि, इस दौरान वैभव के बल्ले से 53 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले हैं, जो कि एक भारतीय द्वारा आईपीएल में लगाए गए सर्वाधिक सिक्स हैं।
Tagged:
team india vs afghanistan Vaibhav Sooryavanshi IND A vs SL Aऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर