IND vs AFG: ODI टीम में जगह डिजर्व करते थे ये 4 खिलाड़ी, लेकिन चयन में हुई व्याप्त पॉलिटिक्स के चलते नही मिली जगह
Published - 20 May 2026, 11:02 AM | Updated - 20 May 2026, 11:25 AM
Table of Contents
IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार (19 मई) को अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला के लिए स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अजीत अगरकर की अगवाई वाली मुख्य चयन समिति ने शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया है तो श्रेयस अय्यर को अनुभवी कंधों पर उप कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी है। लेकिन वनडे श्रृंखला में चार ऐसे खिलाड़ी भी थे जो कि अपनी जगह को डिजर्व करते थे, लेकिन बीसीसीआई ने उनको चांस नहीं दिया है।
IND vs AFG: अक्षर पटेल को नहीं मिली जगह
खब्बू ऑलराउंडर अक्षर पटेल को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज (IND vs AFG) में मौका नहीं दिया है, बल्कि उनके स्थान पर विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले हर्ष दुबे को चांस दिया है, जिनका हालिया प्रदर्शन काफी शानदार रहा है।उन्होंने 30 लिस्ट ए मैच की 30 पारियों में 31 विकेट अपने नाम दर्ज की है।
जबकि बल्लेबाजी करते हुए वह 17 पारियों 296 रन बना पाए, जिसमें 2 अर्धशतक शामिल हैं। अजीत अगरकर ने अक्षर को ड्रॉप करने की मुख्य वजह बताई की वह वनडे विश्व कप 2027 से पहले कुछ ऑप्शन को ट्राई करना चाहते हैं और यही वजह है कि अक्षर की जगह हर्ष को चांस दिया गया है।
वरुण चक्रवर्ती को किया ड्रॉप
दाएं हाथ के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती भी वनडे श्रृंखला (IND vs AFG) में अपनी जगह नहीं बना पाए हैं। वरुण को उनके हालिया प्रदर्शन और चोट के कारण वनडे सीरीज (IND vs AFG) में चांस नहीं दिया है, जबकि इस स्टार खिलाड़ी ने भारत के लिए खेली 4 पारियों में 10 विकेट लिए हैं।
भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिला स्थान
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भुवनेश्वर कुमार का प्रदर्शन काफी धमाकेदार रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में 13 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने सर्वाधिक 24 बल्लेबाजों का किया है, और पर्पल कैप पर अपना कब्जा बनाए रखा है। लेकिन इस प्रदर्शन के बावजूद चयन समिति ने भुवी को व्हाइट बॉल के खेल में मौका नहीं दिया है, जो कि काफी चौंकाने वाला फैसला है।
CSK Playing XI: MS Dhoni फिर से बाहर, तो सरफराज की वापसी! गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी CSK की प्लेइंग-11
रजत पाटीदार भी हुए इग्नोर
भारतीय टीम के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रजत पाटीदार को भी अफगानिस्तान के विरुद्ध खेली जाने वाली वनडे सीरीज (IND vs AFG) में मौका नहीं मिला है। पाटीदार ने 67 लिस्ट ए मैचों की 65 पारियों में 2278 रन बनाए हैं, जिसमें चार शतक और 13 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। लेकिन इसके बावजूद उनको मौका नहीं मिला है। वहीं, पाटीदार का बल्ला आईपीएल में भी जमकर आग उगल रहा है और इस प्रदर्शन को भी चयनकर्ताओं ने पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया है।
क्या अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया था ये ख़ास इशारा? Vaibhav Suryavanshi का A सेलिब्रेशन हुआ Decode
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर