क्या अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया था ये ख़ास इशारा? Vaibhav Suryavanshi का A सेलिब्रेशन हुआ Decode

Published - 20 May 2026, 10:34 AM | Updated - 20 May 2026, 10:42 AM

Vaibhav Suryavanshi

Vaibhav Suryavanshi: राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ आईपीएल के 64वें मैच में काफी धुआंधार बल्लेबाजी की थी। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने मात्र 38 गेंदों पर 93 रन की आतिशी पारी खेली थी, जिसमें उनके बल्ले से 7 चौके और 10 गगनचुंबी छक्के देखने को मिले।

इस मैच में वैभव (Vaibhav Suryavanshi) का स्ट्राइक रेट 244.73 का था, लेकिन मैच में जैसे ही वैभव ने अपना अर्धशतक पूरा किया तो उन्होंने अपने हाथ से A बनाने का इशारा किया। चलिए आफको बताते हैं कि उन्होंने ये इशारा किसके लिए किया था।

क्या अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया था ये ख़ास इशारा?

लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों की धुनाई करने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अपना अर्धशतक पूरा करने के बाद हाथ से ए बनाने का इशार किया था। फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर उन्होने यह इशारा किया किसके लिए था।

तो, बता दें कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने ये खास सेलिब्रेशन अपनी गर्लफ्रेंड के लिए किया था, जिसका नाम अदिति बताया जा रहा है, लेकिन यह दावा पूरी तरह से फर्जी है, क्योंकि राजस्थान ने एक वीडियो डाला है, जिसमें वैभव ने खुद बताया है कि ये ए का इशारा किसके लिए था।

मम्मी को को किया था अर्धशतक डेडिकेट

बता दें कि, राजस्थान रॉयल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया है, जिसमें वैभव ने खुद ए सेलिब्रेशन के पीछे की सच्चाई बताई है। दरअसल, वैभव (Vaibhav Suryavanshi) ने बताया है कि उनकी मम्मी का नाम ए से शुरू होता है।

वैभव ने यह भी बताया है कि वह इसके बारे में बताना नहीं चाहते हैं क्योंकि ये उनका काफी निजी मामला है। यानी 15 वर्षींय खिलाड़ी ने खुद साफ कर दिया है कि उन्होंने यह ए का इशारा अपनी माता के लिए किया था, न कि कथित गर्लफ्रेंड के लिए।

ऑरेंज कैप होल्डर बने Vaibhav Suryavanshi

राजस्थान के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रन की धमाकेदार पारी खेली थी, जिसके बाद उन्होंने ऑरेंज कैप पर भी कब्जा कर लिया है।

ये युवा खिलाड़ी अभी तक 13 पारियों में 579 रन बना चुका है, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं। इस दौरान उन्होंने 50 चौके और 53 छक्के लगाए हैं तो स्ट्राइक रेट 236 से ऊपर है, जो कि शीर्ष पांच बल्लेबाजों में सर्वाधिक है।

CSK Playing XI: MS Dhoni फिर से बाहर, तो सरफराज की वापसी! गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी CSK की प्लेइंग-11

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com