CSK Playing XI: MS Dhoni फिर से बाहर, तो सरफराज की वापसी! गुजरात के खिलाफ कुछ ऐसी CSK की प्लेइंग-11

Published - 20 May 2026, 10:06 AM | Updated - 20 May 2026, 10:11 AM

CSK Playing XI

CSK Playing XI: गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों का सामना 21 मई गुरूवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा. जिसके लिए दोनों ही टीमें अपनी जबरदस्त प्लेइंग XI के साथ तैयार हैं.

हालांकि, CSK के लिए प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें लगभग खत्म हो चुकी है. गायकवाड़ की कप्तानी में अगर चेन्नई को प्लेऑफ में जाना है तो अपना बचा हुआ एक मुकाबला GT के खिलाफ हर हाल में जीतना होगा. इसके अलावा दूसरी टीमों की हार पर निर्भर रहना होगा.

वहीं, शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली गुजरात पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है. अब एक बार फिर से दोनों टीमों के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच के लिए सीएसके द्वारा टीम में दो बदलाव किए जा सकते हैं.

CSK Playing XI: MS Dhoni बाहर, तो सरफराज की वापसी!

एमएस धोनी फैंस को अंतिम मैच में भी निराशा ही मिलने वाली है, क्योंकि माही ने अहमदाबाद के लिए ट्रैवल नहीं किया है. वह टीम के साथ नहीं गए हैं, ऐसे में एक बार फिर से धोनी प्लेइंग इलेवन से बाहर ही नजर आएंगे. वहीं पिछले मुकाबले में SRH के खिलाफ ऑलराउंडर प्रशांत वीर 9 गेंदों पर मात्र 11 रन ही बना पाए थे.

वहीं, उनकी गेंदबाजी पर कप्तान ने भरोसा तक नहीं दिखाया और एक ओवर भी नहीं दिया था. ऐसे में इस बार CSK मैनेजमेंट उनकी जगह अतिरिक्त बल्लेबाज के रूप में सरफराज खान को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकता है.

CSK Playing XI: ओपनिंग जोड़ी और मजबूत मिडिल ऑर्डर

CSK Playing XI

गुजरात के खिलाफ विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ मौजूद रहेंगे. दोनों ही खिलाड़ियों को आईपीएल के साथ अंतरराष्ट्रीय मैचों का काफी अनुभव है, और अपने शांत स्वभाव की वजह से पहचाने जाते हैं. संजू और गायकवाड़ शुरूआती ओवरों में तेजी से रन बनाने में माहिर हैं.

तीसरे नंबर पर युवा खुलाड़ी उर्विल पटेल और चौथे पर कार्तिक शर्मा मोर्चा संभालेंगे. 27 साल के उर्विल को CSK का सितारा माना जा रहा है. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ सिर्फ 13 गेंदों में फिफ्टी जड़ी थी.

इसके बाद पांचवें पर कमबैक कर रहे सरफराज खान मौजूद रहेंगे. उनके होने से चेन्नई के मिडिल ऑर्डर को मजबूती मिलेगी. छठें स्थान की बात करें तो डेवाल्ड ब्रेविस होंगे. वह आखिरी ओवर में रन बटोरने में सक्षम हैं.

वहीं, फिनिशर की भूमिका में CSK के सबसे भरोसेमंद प्लेयर शिवम दुबे हो सकते हैं. वह कई सालों के मैनेजमेंट के पसंदीदा फिनिशर हैं. दुबे आखिरी 2 ओवर में भी मैच का रूख पलटने का जज्बा रखते हैं.

CSK Playing XI: गेंदबाजी संभालेंगे यह खिलाड़ी

बॉलिंग डिपार्टमेंट में अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन और इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मुकेश चौधरी जैसे धाकड़ गेंदबाज मौजूद हैं. SRH के खिलाफ पिछले मुकाबले में मुकेश ने 9.00 की इकॉनमी से 2 विकेट चटकाए थे.

जबकि, अंशुल, नूर, अकील के खाते में 1-1 विकेट आया था. कुल मिलाकर GT के खिलाफ कप्तान ऋतुरात गायकवाड़ अपनी धुंरधरों से भरी हुई एकादश उतार सकते हैं. जो कि किसी भी विपक्षी टीम के लिए काल बन सकती है.

बार-बार फेल होने के बावजूद Playing XI में बने रहे ये 4 खिलाड़ी, IPL फ्रेंचाइजियों ने दिखाया इन पर अटूट भरोसा

गुजरात के खिलाफ चेन्नई की संभावित प्लेइंग XI

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, अकील हुसैन, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन

इम्पैक्ट प्लेयर: मुकेश चौधरी

GT vs CSK LIVE Streaming: कब और कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण? फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम देखने का तरीका भी जानें

Tagged:

MS Dhoni Sarfaraz Khan CSK Playing XI
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

2022 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी में

5 बार धोनी की कप्तानी में
For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com