बार-बार फेल होने के बावजूद Playing XI में बने रहे ये 4 खिलाड़ी, IPL फ्रेंचाइजियों ने दिखाया इन पर अटूट भरोसा

Published - 20 May 2026, 09:01 AM | Updated - 20 May 2026, 09:16 AM

Ipl 1

IPL : आईपीएल 2026 का लीग स्टेज अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर धीरे-धीरे साफ होती नजर आ रही है और तीन टीमों क्रमशः आरसीबी, गुजरात और हैदराबाद ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया हैं , जबकि एक स्थान बाकि हैं।

इस IPL सीजन में कई खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीमों को जीत दिलाई, वहीं कुछ खिलाड़ी ऐसे भी रहे जो लगातार खराब फॉर्म से जूझते दिखाई दिए।

हालांकि खराब प्रदर्शन के बावजूद फ्रेंचाइजियों ने उन पर भरोसा बनाए रखा और उन्हें लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका दिया। ऐसे में आइए जानते हैं उन 4 खिलाड़ियों के बारे में, जो बार-बार फेल होने के बावजूद अपनी टीम की प्लेइंग XI का हिस्सा बने रहे और फ्रेंचाइजियों ने उन पर अटूट विश्वास दिखाया।

4 खिलाड़ी जिन्हे बार-बार फेल होने के बावजूद IPL फ्रेंचाइजियों ने प्लेइंग XI में दिखाया अटूट भरोसा

सूर्यकुमार यादव

मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज़ और "360 डिग्री" बल्लेबाज़ के नाम से मशहूर सूर्यकुमार यादव का IPL 2026 सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा। पूरे सीजन में वह लगातार लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए और कई अहम मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं हो सके।

उन्होंने 11 पारियों में 195 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 17.73 रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 144.44 का रहा। इस दौरान उनके बल्ले से केवल एक अर्धशतक निकला और उनका सर्वोच्च स्कोर 51 रन रहा। खराब फॉर्म के बावजूद मुंबई इंडियंस ने उन पर भरोसा बनाए रखा और लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका दिया।

शिवम दुबे

चेन्नई सुपर किंग्स के विस्फोटक ऑलराउंडर शिवम दुबे का IPL 2026 सीजन भी कुछ खास नहीं रहा। बल्लेबाज़ी में उन्होंने 8 मैचों में 150 रन बनाए, लेकिन कई मौकों पर टीम को उनसे बड़ी और मैच जिताऊ पारियों की उम्मीद थी, जिस पर वह खरे नहीं उतर सके।

उनका सर्वोच्च स्कोर 45 रन रहा, जबकि स्ट्राइक रेट 144.23 और औसत 37.50 का रहा। वहीं गेंदबाज़ी में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली नहीं रहा और पूरे सीजन में वह सिर्फ 1 विकेट ही हासिल कर सके। इसके बावजूद चेन्नई सुपर किंग्स ने लगातार उन पर भरोसा बनाए रखा और प्लेइंग इलेवन में मौका दिया।

जैकब बेथेल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में टीम इंडिया के खिलाफ शानदार शतक लगाकर सुर्खियां बटोरने वाले जैकब बेथेल IPL 2026 में उम्मीदों के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। इंग्लैंड के इस युवा बल्लेबाज़ से फैंस और टीम को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पूरे सीजन में वह अपने बल्ले से ज्यादा प्रभाव नहीं छोड़ पाए।

उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 96 रन बनाए, जिसमें उनका औसत 13.71 और स्ट्राइक रेट 124.68 का रहा। इस दौरान वह एक भी अर्धशतक लगाने में सफल नहीं रहे और उनका सर्वोच्च स्कोर सिर्फ 27 रन रहा। लगातार खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा और उन्हें प्लेइंग इलेवन में लगातार मौके दिए।

कुलदीप यादव

दिल्ली कैपिटल्स के अनुभवी स्पिनर कुलदीप यादव का IPL 2026 सीजन कुछ खास नहीं रहा। अपनी घातक स्पिन गेंदबाज़ी के लिए पहचाने जाने वाले कुलदीप इस बार बल्लेबाज़ों पर ज्यादा असर नहीं छोड़ सके।

उन्होंने 10 मुकाबलों में केवल 7 विकेट हासिल किए, जो उनके स्तर के हिसाब से काफी साधारण प्रदर्शन माना जा सकता है। वहीं उनकी इकॉनमी रेट भी चिंता का विषय रही, क्योंकि पूरे सीजन में उनका इकॉनमी रेट 10.35 का रहा।

कई मैचों में विपक्षी बल्लेबाज़ों ने उनके खिलाफ तेजी से रन बनाए, लेकिन इसके बावजूद टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा और लगातार प्लेइंग इलेवन में मौका दिया।

ये भी पढ़े : IPL 2026 Playoff Scenario: 1 सीट के लिए 5 टीमों में महायुद्ध, जानें टॉप-4 में पहुंचने के लिए किसको चाहिए कितनी जीत

Tagged:

Suryakumar Yadav kuldeep yadav cricket news IPL 2026
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com