IPL 2026 Playoff Scenario: 1 सीट के लिए 5 टीमों में महायुद्ध, जानें टॉप-4 में पहुंचने के लिए किसको चाहिए कितनी जीत
Published - 19 May 2026, 05:36 PM | Updated - 19 May 2026, 05:37 PM
Table of Contents
IPL 2026 Playoff Scenario: चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है तो अपने साथ उन्होंने गुजरात टाइटंस को भी प्लेऑफ में पहुंचा दिया है।
साथ ही गत चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 18 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर काबिज है। लेकिन प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Scenario) के लिए अभी एक स्थान रिक्त है, जिसपर पांच टीमों के बीच महायुद्ध देखने को मिलने वाला है। जानें टॉप चार में पहुंचने के लिए किसको चाहिए कितनी जीत, और किसकी हार की करनी होगी दुआ
राजस्थान दौड़ में सबसे आगे
पहले में पहुंचने की दौड़ में राजस्थान रॉयल्स का पलड़ा काफी भारी नजर आ रहा है। दरअसल, उन्होंने मौजूदा सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें से छह जीते हैं तो छह में हार का सामना करना पड़ा है। उनके फिलहाल 12 अंक हैं और अगर वह बाकी बचे दोनों मैचों को जीत जाती है, तो आसानी से प्लेऑफ (IPL 2026 Playoff Scenario) में पहुंच जाएगी।
दरअसल, पांच टीमों में केवल राजस्थान ऐसी टीम है जो कि अधिकतम 16 पॉइंट्स तक पहुंच सकती है, लेकिन इसके लिए उनको अपने दोनों मैच जीतने बेहद जरूरी हैं, जो कि लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के खिलाफ होंगे।
पंजाब-केकेआर भी दौड़ में शामिल
पिछले वर्ष की उपविजेता पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 की शुरुआत काफी दमदार की थी। पीबीकेएस ने शुरुआती 7 मैचों में 6 जीते थे, लेकिन पिछले 6 मैचों में उन्हें सिर्फ हार मिली है। यानी जो टीम पहले आसानी से प्लेऑफ में जाती दिख रही थी, अब उनको दूसरे के भरोसे बैठना पड़ रहा है।
पंजाब का एक मैच (IPL 2026 Playoff Scenario) बाकी है और वह जीत जाती है तो अधिकतम 15 पॉइंट्स तक पहुंच पाएगी, लेकिन उनको फिर आरआर और केकेआर के कम से कम एक मैच के हारने की दुआ करनी होगी। वहीं, केकेआर को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए न सिर्फ अपने बाकी दोनों मैचों को जीतना होगा, बल्कि पीबीकेएस और आरआर की हार की दुआ भी करनी होगी।
IPL 2026 के 4 कप्तान जो अपनी टीम के लिए ही बने बोझ, खुद की फ्रेंचाइजी को हराने में नहीं छोड़ी कोई कसर
IPL 2026 Playoff Scenario: दिल्ली-चेन्नई को चमत्कार की उम्मीद
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स फिलहाल अंक तालिका में छठे और सातवें स्थान पर मौजूद है और दोनों के एक-एक मैच बचे हुए हैं। अगर ये दोनों टीमें अपना अंतिम मैच जीत भी जाती हैं तो उनको दूसरी टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना होगा।
पहले दिल्ली को आगे जाने के लिए चेन्नई, राजस्थान, पंजाब और केकेआर की हार की दुआ करनी होगी और कुछ ऐसा ही समीकरण (IPL 2026 Playoff Scenario) चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी बन रहा है, क्योंकि पंजाब, केकेआर और राजस्थान अपने अंतिम मैचों में हार जाती है तो येलो आर्मी के लिए आगे जाना थोड़ा आसान हो जाएगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर