अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, प्रिंस यादव को मिला डेब्यू, तो पंत समेत ये 2 खिलाड़ी बाहर

Published - 19 May 2026, 04:44 PM

Team India

Team India: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत 14 जून से होगी। यह मैच भारत के तीन अलग-अलग मैदानों पर खेले जाएंगे। जबकि इस श्रृंखला के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने 15 सदस्यीय स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है।

बोर्ड ने कप्तान के तौर पर शुभमन गिल को चुना है तो प्रिंस यादव को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए वनडे टीम में डेब्यू का मौका दिया है। ऋषभ पंत को उनके खराब फॉर्म के बाद बाहर कर दिया गया है तो ईशान किशन को लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी का मौका मिला है।

Team India: रोहित-हार्दिक को मिली जगह

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में चुना गया है, लेकिन उनकी फिटनेस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। रोहित को आईपीएल 2026 में आरसीबी के खिलाफ मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी, जिसके बाद कुछ मैचों (Team India) के लिए उन्हें बाहर बैठना पड़ा था।

वहीं, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को भी दल में शामिल किया गया है, लेकिन वह भी इंजरी से जूझ रहे हैं। ऐसे में दोनों खिलाड़ियों का चयन सबजेक्ट टू फिटनेस पर हुआ है, यानी अगर वह वनडे सीरीज के शुरू होने से पहले अपनी फिटनेस को साबित नहीं कर पाते हैं तो दोनों की जगह दूसरे खिलाड़ियों को मौका दिया जाएगा।

प्रिंस, हर्ष, गुरनूर को मिला मौका

आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंटस का प्रतिनिधित्व कर रहे दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव को स्क्वाड (Team India) में शामिल किया गया है। आईपीएल में यह खिलाड़ी 12 पारियों में 16 विकेट ले चुका है, तो लिस्ट ए में इस युवा गेंदबाज के नाम 14 पारियों में 29 विकेट दर्ज है।

यही वजह है कि अजीत अगरकर की अगुवाई वाली मुख्य चयन समिति ने इस युवा गेंदबाज पर भरोसा जताया है। वहीं, विदर्भ के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले युवा स्पिन ऑलराउंडर हर्ष दुबे को भी एकदिवसीय दल (Team India) में शामिल किया गया है को पंजाब के लिए प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेलने वाले गुरनूर बराड़ को भी चयन समिति ने मौका दिया है।

ईशान किशन की वापसी, इन खिलाड़ियों को मिला आराम

दाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को वनडे स्क्वाड में शामिल किया गया है। उनको ऋषभ पंत के स्थान पर शामिल किया गया है, जिसको खराब प्रदर्शन के चलते अपनी जगह गवानी पड़ी है।

बता दें कि, इस युवा बल्लेबाज ने भारत (Team India) के लिए अपना आखिरी वनडे 11 अक्टूबर 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था और अब उसी टीम के खिलाफ ईशान को वापसी का मौका मिलने जा रहा है।

इसके अलावा रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल को दल में शामिल नहीं किया गया है तो जसप्रीत बुमराह को वर्कलोड मैनेज के लिए आराम दिया गया है। उप कप्तान के पद (Team India) के लिए श्रेयस अय्यर को चुना गया है।

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे.

मैच खेलने के लिए Babar Azam आएंगे भारत! जानें कब और कहां खेलते देखेंगे आप ये पाकिस्तानी सुपरस्टार

Tagged:

Virat Kohli team india Rohit Sharma Afghanistan ODI Series
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com