मैच खेलने के लिए Babar Azam आएंगे भारत! जानें कब और कहां खेलते देखेंगे आप ये पाकिस्तानी सुपरस्टार

Published - 19 May 2026, 04:08 PM | Updated - 19 May 2026, 04:10 PM

Babar Azam

Babar Azam: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम अब भारत में खेलने की तैयारी करने वाले हैं। यह फैसला भारत के वैश्विक क्रिकेट बाजार को देखकर लिया जा सकता है, जो कि भारतीय क्रिकेट के इतिहास के लिए एक नया अध्याय हो सकता है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया पहली बार बिग बैश लीग (BBL) के आगामी संस्करण का पहला मुकाबला भारत में आयोजित करने पर विचार कर रही है और कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि यह मैच चेन्नई के एम. ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा सकता है, जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) भी खेलते दिखाई दे सकते हैं।

भारत में हैं ऑस्ट्रेलियाई अधिकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के अधिकारियों ने सोमवार (18 मई) को स्टेडियम का जायजा लिया था। इस दौरान उन्होंने चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में आयोजित हुए चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला का लुत्फ भी उठाया, जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे।

यही वजह है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बीबीएल का ओपनिंग मैच भारत में आयोजित करवा सकते हैं। सीए अधिकारियों और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारिकों के बीच इसपर अंतिम चर्चा भी हुई है।

बीसीसीआई ने मिल सकती है मंजूरी

तमिलनाडु क्रिकेट संघ को इसी वर्ष के प्रारंभ में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया द्वारा यह प्रस्ताव पेश किया गया था और अंतिम फैसला भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड पर छोड़ दिया गया था।

लेकिन सूत्रों के अनुसार बीसीसीआई से ग्रीन सिंगल मिलने की पूर्ण संभावना है और अगर मंजूरी मिल जाती है तो यह पहला मौका होगा, जब किसी विदेशी फ्रेंचाइजी लीग का मैच भारत में खेला जाएगा।

हालांकि, इससे पहले चैंपियंस लीग टी20 में भी ऐसा देखने को मिला था, लेकिन पूर्ण लीग में यह पहली बार होने वाला है।

अफगानिस्तान ODI से रोहित शर्मा बाहर! नहीं खेल पाएंगे सीरीज, ये विस्फोटक ओपनर करेगा रिप्लेस

कब भारत आएंगे Babar Azam?

Babar Azam

अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि क्या पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम (Babar Azam) भारत में मुकाबला खेलने के लिए भारत आएंगे, तो बता दें कि, इसकी संभावना काफी प्रबल है। दरअसल, बिग बैश लीग के 16वें सीजन का प्रथम मैच दिसंबर के दूसरे सप्ताह में चेन्नई के एम.ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा सकता है।

जहां टूर्नामेंट की गत चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स और उप विजेता सिडनी सिक्सर्स आमने-सामने होने की उम्मीग है। बता दें कि, बिग बैश लीग में कई नामी पाकिस्तानी प्लेयर्स भाग लेते हैं और उनमें से एक नाम बाबर आजम (Babar Azam) भी हैं, जो सिडनी सिक्सर्स का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर यह मैच होता तो वह भारत में अपनी टीम के साथ आ सकते हैं।

IPL 2026 के 4 कप्तान जो अपनी टीम के लिए ही बने बोझ, खुद की फ्रेंचाइजी को हराने में नहीं छोड़ी कोई कसर

Tagged:

babar azam M. A. Chidambaram Stadium Big Bash League 2026-27
Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com