GT vs CSK LIVE Streaming: कब और कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण? फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम देखने का तरीका भी जानें

Published - 20 May 2026, 09:23 AM | Updated - 20 May 2026, 09:27 AM

GT vs CSK LIVE Streaming

GT vs CSK LIVE Streaming: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans ) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, ऐसे में फैंस को रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है. लेकिन CSK टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो चुकी है. वहीं, GT प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है.

वहीं, फैंस भी इस हाईवोल्टेज मैच को मिस नहीं करना चाहते हैं. चलिए तो जान लेते हैं कि गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स कब और कहां देखें. साथ ही फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम कहां पर देख सकते हैं......

GT vs CSK LIVE Streaming: कब और कहां खेला जाएगा मैच ?

GT vs CSK LIVE Streaming

गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans ) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच 21 मई गुरूवार को मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमों की भिड़त अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. मैच की शुरूआत भारतीय समयनुसार शाम 7.30 बजे से होगी. जबकि, टॉस शाम 7 बजे होगा.

यहां की पिच आमतौर से बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित और मददगार होती है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम के मैदान की पिच लाल और काली मिट्टी के मिश्रण से बनी है. इसलिए पिच पर बल्ले पर गेंद अच्छे तरह से आती है. जिस कारण अक्सर यहां मुकाबले हाई स्कोरिंग होते हैं.

GT vs CSK LIVE Streaming: कहां देखें मैच का लाइव प्रसारण?

अगर आप स्टेडियम में जाए बिना Gujarat Titans vs Chennai Super Kings मैच का आनंद बड़ी स्क्रीन पर लेना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क का विकल्प सबसे बढ़िया रहेगा. भारत में आईपीएल 2026 के मैचों का सीधा टीवी प्रसारण (Live Telecast) स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के विभिन्न चैनलों पर उपलब्ध है.

दिलचस्प बात यह है कि आप अपनी पसंदीदा भाषा में भी कमेंट्री का मजा ले सकते हैं. तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, मराठी, गुजराती, बंगाली, पंजाबी, भोजपुरी और हरियाणवी समेत कुल 12 भाषाओं में आईपीएल 2026 प्रसारित किया जा रहा है.

RR vs LSG: जयपुर में आया ‘वैभव सूर्यवंशी’’ का तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर टाइटंस को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा

फ्री में ऑनलाइन स्ट्रीम कहां देखें?

अगर आप फ्री में GT vs CSK LIVE Streaming देखना चाहते हैं तो इसके लिए जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा. भारत में JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर आईपीएल 2026 की लाइव स्ट्रीमिंग दिखाई जा रही है.

इसके लिए आप को ऐप डाउनलोड करने के बाद अपने नंबर से लॉन इन करना होगा. फिर स्पोर्ट्स सेक्शन में जाकर लाइव मैच पर क्लिक करें, और अपने परिवार के साथ हर चौके-छक्के का माज लें. हालांकि, शुरूआती कुछ मिनटों ती लिए ही फ्री स्ट्रीम की सुविधा उपलब्ध है. इसके बाद आपको जियो हॉटस्टार का सबक्रिप्शन लेना होगा.

RR vs LSG STATS: 15 साल के वैभव ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, लखनऊ के खिलाफ बनाए कई कीर्तिमान, देखें लिस्ट

Tagged:

chennai super kings Gujrat gaints IPL 2026 GT vs CSK LIVE Streaming
Preeti Baisla

Preeti Baisla is a journalist focused on clear, responsible, and well-researched storytelling. She c... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com