RR vs LSG: जयपुर में आया ‘वैभव सूर्यवंशी’’ का तूफान, राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से रौंदा, प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जिंदा
Published - 19 May 2026, 11:28 PM
Table of Contents
RR vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हरा दिया है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था।
पहले बैटिंग करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 220/5 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसमें मिचेल मार्श ने 96 रन का अहम योगदान दिया था।
आरआर ने वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल की तूफानी पारियों की बदौलत यह लक्ष्य बेहद आसानी से हासिल कर लिया। बता दें कि, इस जीत के बाद आरआर की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें जीवित हैं।
RR vs LSG: वैभव की आंधी में उड़ी लखनऊ
विशालकाय लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स (RR vs LSG) को तेज शुरुआत दिलाने की जिम्मेदारी आज के मैच में कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने अपने कंधों पर उठाई। उन्होंने आउट होने से पहले वैभव सूर्यवंशी के साथ 39 गेंदों पर 75 रन की धमाकेदार शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
इस दौरान यशस्वी ने 23 गेंदों पर 8 चौके और एक छक्के की मदद से शानदार 43 रन बनाए। इसके बाद वैभव ने रौद्र रूप धारण किया और लखनऊ के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाकर रख दी। उन्होंने केवल 36 गेंदों पर 93 रन की गजब पारी खेली, जिसमें उन्होंने 7 चौके और 10 छक्के लगाए।
बता दें कि, उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर सिर्फ 45 गेंदों पर 105 रन की अहम साझेदारी की। हालांकि, वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन उनकी इस पारी ने राजस्थान (RR vs LSG) की झोली में दो महत्वपूर्ण अंक डाल दिए।
ध्रुव जुरेल ने फिनिश किया गेम
वैभव सूर्यवंशी का विकेट गिरने के बाद नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए आए ध्रुव जुरेल ने संयम भरी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाकर नाबाद वापस लौटे। इस मुकाबले में जुरेल ने 38 गेंदों पर नाबाद 53 रन की पारी खेली।
हालांकि, वैभव का विकेट गिरने के बाद नंबर चार पर बैटिंग के लिए लहुआन-ड्रे प्रेटोरियस को भेजा गया था, लेकिन 6 गेंदों पर 7 रन बनाकर वह रन आउट हो गए। इसके बाद डोनोवन फरेरा ने 10 गेंदों पर नाबाद 16 रन बनाकर छक्के के साथ मैच समाप्त किया। वहीं लखनऊ की ओर से आकाश सिंह और मोहसिन खान ने एक-एक विकेट चटकाया।
कंगारुओं ने दी धमाकेदार शुरुआत
राजस्थान रॉयल्स के कार्यवाहक कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की ऑस्ट्रेलियन जोड़ी, मिचेल मार्श और जोश इंग्लिश ने फिर एक बार टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 50 गेंदों पर 109 रन की शानदार शतकीय साझेदारी की।
इंग्लिश ने 29 गेंदों पर 60 रन ठोके, जो कि आईपीएल 2026 (RR vs LSG) की उनकी दूसरी अर्धशतकीय पारी थी। इंग्लिश का विकेट गिरने के बाद नंबर तीन पर आए निकोलस पूरन ने 11 गेंदों पर सिर्फ 16 रन बनाए और वह उस रफ्तार को कायम नहीं रख सके, जो कि जोश इंग्लिश छोड़ कर गए थे।
Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका! 2 स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, लौटे वापस अपने घर
शतक से चूके मार्श, गेंदबाजों की शानदार वापसी
जोश इंग्लिश का विकेट गंवाने के बाद मानों लखनऊ सुपर जायंट्स (RR vs LSG) के रन आने ही बंद हो गए हो। शुरुआती ओवरों में जहां रन काफी रफ्तार से आ रहे थे तो दूसरे हाफ में रनों का सूखा पड़ने लगा। हालांकि, मिचेल मार्श ने आखिरी ओवर तक क्रीज पर रहे और 57 गेंदों पर 96 रन की बेमिसाल पारी खेलकर पवेलियन लौट गए।
वहीं, कप्तान पंत 23 गेंदों पर 35 रन की अच्छी पारी खेलकर दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हुए। जबकि आयुष बदोनी बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
राजस्थान रॉयल्स (RR vs LSG) के गेंदबाजों ने पहले 10 ओवर में 127 रन खर्च किए थे, लेकिन दूसरे हाफ में उन्होंने केवल उन्होंने सिर्फ 93 रन बनाने का मौका दिया। राजस्थान के यश राज पुंजा ने सर्वाधिक दो विकेट हासिल किए तो जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली, जो कि पारी की अंतिम गेंद पर आई।
कौन हैं Gurnoor Brar? जिन्हें टीम इंडिया में मिला टेस्ट डेब्यू का मौका, जानें इनका पूरा जीवन परिचय
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर