कौन हैं Gurnoor Brar? जिन्हें टीम इंडिया में मिला टेस्ट डेब्यू का मौका, जानें इनका पूरा जीवन परिचय
Published - 19 May 2026, 05:36 PM
Table of Contents
Gurnoor Brar: अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने 19 मई (मंगलवार) को स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। अजीत अगरकर की अगुवाई में स्क्वाड का सिलेक्शन किया गया, जिसमें पंजाब से आने वाले युवा गुरनूर बराड़ (Gurnoor Brar) को भी शामिल किया है।
गुरनूर ने घरेलू क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया था, साथ ही 6 फिट से अधिक की लंबाई और 140 की रफ्तार से गेंदबाजी, इस खिलाड़ी को खतरनाक गेंदबाज बनाती है, जो कि अफगानिस्तान के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन कर सकता है। हालांकि, बहुत सारे क्रिकेट प्रशंसक गुरनूर बराड़ के बारे में अधिक नहीं जानते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं।
कौन हैं Gurnoor Brar?
भारतीय टीम में डेब्यू करने जा रहे गुरनूर बराड़ पंजाब के रहने वाले हैं और यही से प्रथम श्रेणी और श्वेत गेंद क्रिकेट खेला करते हैं। 25 साल के युवा तेज गेंदबाज ने अपनी फास्ट बॉलिंग से चयनकर्ताओं को काफी प्रभावित किया है और यही वजह है कि चयन समिति अफगानिस्तान के खिलाफ इस युवा गेंदबाज को आजमाना चाहती है।
बराड़ ने अबी तक अपने घरेलू क्रिकेट करियर में 18 प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 52 बल्लेबाजों का शिकार किया है। दाएं हाथ से गेंदबाजी करने वाले गुरनूर नई गेंद से स्विंग और अतिरिक्त उछाल हासिल करते हैं, जो कि उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
शुभमन गिल के करीबी माने जाते हैं गुरनूर
गुरनूर बराड़ को भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के बेहद करीबी खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गिल ने गुरनूर के करियर को सही दिशा देने में काफी अहम भूमिका निभाई थी।
दोनों अंडर-19 क्रिकेट के दिनों से साथ रहे हैं और शुभमन ने गुरनूर की रफ्तार को पहचानकर उन्हें जिला क्रिकेट टीम में जगह दिलाने और पंजाब के क्रिकेट सर्किट में आगे बढ़ाने में काफी मदद की है।
वहीं, अब गुरनूर टीम इंडिया में एंट्री करने जा रहे हैं, जिसकी कमान खुद शुभमन गिल संभाल रहे हैं, लेकिन सिर्फ शुभमन का साथ नहीं, बल्किल गुरनूर (Gurnoor Brar) ने अपनी प्रतिभा से भी टीम इंडिया की जर्सी को हासिल किया है।
गुजरात के लिए खेलते हैं आईपीएल
भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज आशीष नेहरा भी पंजाब के इस युवा तेज गेंदबाज पर काफी कड़ी मेहनत करते हैं। जब गुरनूर (Gurnoor Brar) गंभीर पीठ की चोट से जूझ रहे थे। उनको साल 2023 में डिस्क फ्रैक्चर हुआ था, जिसके कारण उनको लंबे समय तक क्रिकेट से दूर रहना पड़ा था।
इसके बाद जब वह चोट से ठीक हुए तो शुभमन ने गुरनूर को गुजरात टाइटंस का नेट बॉलर बनाने में मदद की और यहां पर आशीष नेहरा के मार्गदर्शन में उनको सही दिशा मिली। इसके बाद साल 2025 के मेगा ऑक्शन में गुजरात ने गुरनूर को खरीद लिया और तब से वह जीटी का हिस्सा हैं। लेकिन अब ये खिलाड़ी अफगानिस्तानियों के खिलाफ अपनी घातक गेंदबाजी से कई बड़े सवाल पूछता नजर आएगा।
ऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर