अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, Gurnoor Brar को मिला डेब्यू, तो ये 2 खिलाड़ी ड्रॉप

Published - 19 May 2026, 05:10 PM

Team India

टीम इंडिया (Team India) के अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून को खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए 15 सदस्य वाली टीम का ऐलान कर दिया गया है। मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने आगामी सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की, जिसमें कई बड़े फैसले देखने को मिले हैं।

इस टीम में युवा खिलाड़ी गुरनूर बराड़ को पहली बार मौका दिया गया है, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में पंजाब के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, दो खिलाड़ियों को इस एकमात्र टेस्ट से ड्रॉप किया गया हैं। आइए जानते हैं किन-किन खिलाड़ियों को मिली जगह.

शुभमन गिल बने Team India के कप्तान

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) की कमान पर शुभमन गिल को सौपी गई है। पिछले कुछ समय में गिल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के साथ-साथ कप्तानी से भी सभी को प्रभावित किया है, जिसके चलते चयनकर्ताओं ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताया है।

युवा खिलाड़ी होने के बावजूद उन्होंने दबाव भरे मौकों पर टीम को बेहतर तरीके से संभालने की क्षमता दिखाई है।इससे पहले भी गिल भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जहां उनके नेतृत्व में टीम ने इंग्लैंड दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराई थी।

वहीं वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू मैदान पर भारत ने 2-0 से सीरीज जीतने में सफलता हासिल की थी। ऐसे में चयनकर्ताओं ने अफगानिस्तान के खिलाफ आगामी टेस्ट के लिए भी उन पर भरोसा जताते हुए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंप दी है।

केएल राहुल को मिली उपकप्तानी

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए केएल राहुल को टीम इंडिया (Team India) का नया टेस्ट उपकप्तान नियुक्त किया गया है। उन्हें ऋषभ पंत की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। राहुल के पास कप्तानी का अच्छा अनुभव है और वह इससे पहले भी भारतीय टीम की टेस्ट और वनडे टीम की कमान संभाल चुके हैं।

टेस्ट क्रिकेट में राहुल अब तक 3 मैचों में भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके हैं, जिसमें भारत (Team India) ने 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान उनका जीत प्रतिशत 66.66 रहा है।

ऐसे में उनके अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कप्तानी रिकॉर्ड को देखते हुए चयनकर्ताओं ने उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को मिली जगह

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट मैच के लिए गुरनूर बराड़ और हर्ष दुबे को पहली बार टीम इंडिया (Team India) में शामिल किया गया है। उन्होंने 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में पंजाब के लिए शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी गेंदबाजी से सभी का ध्यान खींचा था। गुरनूर ने सिर्फ 7 मैचों में 26 विकेट हासिल किए और टीम के सबसे सफल गेंदबाजों में रहे।

वही हर्ष दुबे को एक बाएं हाथ के ऑर्थोडॉक्स स्पिनर और निचले क्रम के बल्लेबाज ऑलराउंडर हैं, जो घरेलू क्रिकेट में विदर्भ के लिए खेलते हैं। उन्होंने 2024-25 रणजी ट्रॉफी सीजन में अपने शानदार प्रदर्शन से खास पहचान बनाई। हर्ष दुबे ने पूरे सीजन में 69 विकेट लेकर एक ही रणजी ट्रॉफी सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।

उनके शानदार प्रदर्शन ने विदर्भ को 2024-25 रणजी ट्रॉफी खिताब जीतने में भी अहम भूमिका निभाई। इसी दमदार प्रदर्शन के चलते उन्होंने चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा और अफ़ग़निस्तान के खिलाफ उन्हें एकमात्र टेस्ट में शामिल किया गया।

इन दो खिलाड़ियों को किया ड्रॉप

अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम (Team India) से दो खिलाड़ियों को बाहर किया गया है। रवींद्र जडेजा को इस मुकाबले के लिए आराम दिया गया है, ताकि आगामी व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम को देखते हुए उनके वर्कलोड को मैनेज किया जा सके।

वहीं तेज गेंदबाज आकाशदीप चोट के कारण टीम का हिस्सा नहीं बन सके हैं। आकाश दीप पिछले कुछ समय से बार-बार होने वाली लोअर-बैक स्ट्रेस इंजरी से जूझ रहे हैं। इसी चोट की वजह से वह IPL 2026 के पुरे टूर्नामेंट से बाहर रहे थे और अब अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से भी बाहर हो गए हैं।

अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए Team India का स्क्वॉड :

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।

ये भी पढ़े : अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान, प्रिंस यादव को मिला डेब्यू, तो पंत समेत ये 2 खिलाड़ी बाहर

Tagged:

team india Shubhman Gill cricket news IND vs AFG 2026 Test Series
Vasu Jain

मुझे क्रिकेट से गहरा लगाव है और मैं वर्ष 2007 से इस खेल को लगातार देखता और समझता आ रहा हूँ। क्रिकेट... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com