Mumbai Indians को लगा बड़ा झटका! 2 स्टार खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर, लौटे वापस अपने घर

Published - 19 May 2026, 05:11 PM

Mumbai Indians

Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन काफी साधारण रहा है। टीम ने मौजूदा सीजन में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 4 उन्होंने जीते हैं तो 8 में उनको हार का सामना करना पड़ा है।

वहीं, ये टीम प्लेऑफ की दौड़ से भी आधिकारिक तौर पर बाहर हो चुकी है, लेकिन इसके बाद भी टीम (Mumbai Indians) को दो बड़े झटके लगे हैं। एक साथ दो खिलाड़ी बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं तो एक खिलाड़ी वापस अपने स्वदेश लौट चुका है। बता दें कि, एमआई पलटन के लिए यह दोनों काफी बड़े झटके माने जा रहे हैं।

क्विंटन डी कॉक लौटे वापस

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने मिनी ऑक्शन में एक करोड़ की बेस प्राइज पर खरीदा था। लेकिन उनको इस सीजन अधिक मैच खेलने के अवसर नहीं मिले।

उन्होंने आईपीएल 2026 में तीन पारियां खेली थीं, जिसमें 162.96 के दमदार स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए थे, जिसमें एक धमाकेदार शतक भी शामिल था। लेकिन अब ये खिलाड़ी वापस स्वदेश लौट चुका है। दरअसल, क्विंटन को 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ बाएं हाथ की कलाई में टेंडन चोट लगी थी।

राज बावा भी हुए चोटिल

क्विंटन डी कॉक के अलावा मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के युवा बॉलिंग ऑलराउंडर राज बावा भी चोटिल होकर शेष मैचों से बाहर हो गए हैं। युवा खिलाड़ी को पिछले सप्ताह पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में खेले मुकाबले में चोट लगी थी।

उनका दाहिने अंगूठे में लिगामेंट टियर हो गया था, जिसके बाद उनको आगामी मैचों से बाहर होना पड़ा है। बता दें कि, बावा को इस सीजन केवल तीन मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उनका प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। हालांकि, अगले सीजन वह एक बार फिर ब्लू जर्सी पहनकर खेलते नजर आ सकते हैं।

IPL 2026 के 4 कप्तान जो अपनी टीम के लिए ही बने बोझ, खुद की फ्रेंचाइजी को हराने में नहीं छोड़ी कोई कसर

Mumbai Indians ने क्या कहा?

एमआई पलटन के दो मुख्य खिलाड़ियों के बाहर होने के बाद मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने एक बयान साझा किया है, जिसमें उन्होंने कहा,

"क्विंटन और राज बावा दोनों अपने-अपने घरों में रिहैबिलिटेशन जारी रखेंगे और मुंबई इंडियंस की मेडिकल टीम से मार्गदर्शन और सहयोग प्राप्त करेंगे ताकि वे जल्द से जल्द मैदान पर वापसी कर सकें। मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती है और आईपीएल दिशानिर्देशों के अनुसार उनके स्थान पर अन्य खिलाड़ियों की घोषणा करेगी।"

हालांकि, एमआई पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है और शेष दो मैच केवल औपचारिकता मात्र है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि एमआई उनके रिप्लेसमेंट को लेकर आती है या फिर बेंच पर बैठे युवाओं को आजमाती है।

क्या MS Dhoni ने ले लिया साइलेंट रिटायरमेंट? उनकी इस हरकत ने दिए संन्यास के संकेत

Aman Sharma

क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर

For fastest livescore in India
hindi.cricketaddictor.com