अफगानिस्तान सीरीज के साथ ही तय हो गई श्रीलंका के खिलाफ भारत की 15 सदस्यीय टेस्ट टीम, गिल(कप्तान), जडेजा, बुमराह, केएल.......
Published - 20 May 2026, 12:50 PM | Updated - 20 May 2026, 01:08 PM
Table of Contents
Sri Lanka: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच के लिए बीसीसीआई ने स्क्वाड का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। एकमात्र टेस्ट, जो कि न्यू चंडीगढ़ में खेला जाना है, उसके लिए कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है तो उप कप्तान केएल राहुल बनाया गया है।
इस स्क्वाड के साथ ही उन 15 खिलाड़ियों के नाम भी लगभग तय हो चुके हैं, जो कि अगस्त में श्रीलंका (Sri Lanka) का दौरा कर सकते हैं। इस सीरीज में कप्तान के तौर पर शुभमन को फिक्स माना जा रहा है तो उप कप्तान के तौर पर केएल पक्के हैं। चलिए आपको बताते हैं कि और किन-किन खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है।
बल्लेबाजी में होंगे ये खिलाड़ी शामिल!
श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली दो मैच की टेस्ट सीरीज के लिए बल्लेबाजों के रूप में कप्तान शुभमन गिल, उप कप्तान केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल को चुना जा सकता है।
बता दें कि, ये खिलाड़ी काफी लंबे समय से लाल गेंद के प्रारूप में टीम इंडिया के लिए धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं तो देवदत्त पडिक्कल का भी घरेलू सीजन काफी शानदार गया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बीसीसीआई उनको अफगानिस्तान के बाद श्रीलंका सीरीज (Sri Lanka) में भी मौका दे सकती है।
ऑलराउंडर के तौर पर चुने जाएंगे ये खिलाड़ी
बल्लेबाजों के अलावा ऑलराउंडर्स का इस सीरीज में काफी अहम किरदार रहने वाला है। इस श्रृंखला में चयन समिति फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर में नितीश कुमार रेड्डी को जगह दे सकती है तो वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, हर्ष दुबे स्पिनर ऑलराउंडर के तहत स्क्वाड में शामिल किया जाएगा।
बता दें कि, जडेजा की वापसी के बाद टीम इंडिया का स्पिन बॉलिंग अटैक पहले से अधिक घातक नजर आ सकता है, जो कि श्रीलंका (Sri Lanka) की स्पिन फ्रेंडली पिचों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।
इन गेंदबाजों में दिखा सकता है मैनेजमेंट दिलचस्पी
भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर श्रीलंका (Sri Lanka) के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में स्पिन गेंदबाज के तौर पर चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव को मौका दे सकते हैं।
जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ी फास्ट बॉलिंग लाइन-अप का प्रतिनिधित्व करेंगे। बता दें कि, श्रीलंका (Sri Lanka) में फास्ट बॉलिंग से अधिक स्पिनरों को मदद मिलती है। ऐसे में चयन समिति प्रसिद्ध की जगह एक अतिरिक्त स्पिनरों को चांस दे सकती है, ताकि स्पिन अटैक को मजबूत किया जा सके।
Sri Lanka के खिलाफ भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उप-कप्तान), साईं सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पड्डिकल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)।
Tagged:
team india afghanistan cricket team Sri Lankaऑथर के बारे में
क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, यह एक ऐसा जुनून है जो हर भारतीय के दिल में धड़कता है। मैं, अमन शर्मा, इस... रीड मोर